
Malaika Arora Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद वो यहां वक्त बिताती दिखती हैं। उनकी लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
इसमें उन्होंने जिंदगी में कभी-कभी किस चीज की जरूरत होती है इस पर बात की है। क्या उन्हें ब्रेकअप के 2 महीने बाद फिर से अर्जुन कपूर की याद आ रही है। ऐसा लोग कहने लगे हैं। चलिए जानते हैं मलाइका ने क्या पोस्ट किया है।
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वो क्या महसूस कर रही हैं और उन्हें किस चीज की जरूरत है। उनकी यही पोस्ट एक्ट्रेस के फैंस के बीच कोतुहल का विषय बनी हुई है। इसे देखने के बाल लोग कह रहे हैं कि क्या वो अर्जुन कपूर को मिस कर रही हैं। लोगों को लग रहा है कि मलाइका को एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की याद सता रही है।
इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘जिंदगी में कभी-कभी हमें बस एक हग की जरूरत होती है… न कोई शब्द, न कोई सलाह, बस एक हग जिससे आपको लगे कि आप मायने रखते हैं। सभी पॉजिटिव वाइब्स के साथ आपका दिन खूबसूरत हो। आपका दिन शुभ हो।’
इस स्टोरी में दो पेंगुइन्स हग करते हुए दिख रहे हैं। इसे ही देखकर लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या इन दोनों में मलाइका खुद को और अर्जुन कपूर को देख रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिखा है। बस यूजर्स ही ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं। सच क्या है ये तो मलाइका ही जानती हैं।
Updated on:
30 Jan 2025 04:43 pm
Published on:
30 Jan 2025 04:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
