बॉलीवुड

मुंबई के वर्ली ट्रैक पर उमड़ा फिटनेस का सैलाब! मंत्री से लेकर स्टार जैकी श्रॉफ तक, कई सेलेब्स ने थामा साइकिल का हैंडल

Union Minister Mansukh Mandaviya Leads Fit India Cyclothon Mumbai: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने 'फिट इंडिया' का संदेश देते हुए साइकिल यात्रा निकाली। इस पहल में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए और लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित किया।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2026, 12:30 PM IST
Union Minister Mansukh Mandaviya
Union Minister Mansukh Mandaviya (ANI)

Union Minister Mansukh Mandaviya Fit India Cyclothon At Mumbai: 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुंबई के वर्ली सीफ्रंट पर फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष फिट इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। उनके साथ बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ, ताहा शाह बादुशा, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राज भाकुनी और बड़ी संख्या में साइकिल लवर्स भी शामिल हुए।

फिट इंडिया अभियान और संडे साइक्लिंग

इस इवेंट के दौरान मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के नागरिकों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है क्योंकि मजबूज स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध राष्ट्र की नींव बनता है। इसी सोच के तहत पिछले कुछ सालों से फिट इंडिया अभियान और संडे साइक्लिंग जैसी पहलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा आयोजित इस साइक्लोथॉन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और योग जैसी गतिविधियों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों का मानना है कि फिटनेस को केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है।

जैकी श्रॉफ के साथ इन सेलेब्स ने इस पहल की सराहना की

एक्ट्रर जैकी श्रॉफ ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिटनेस जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। जैकी ने वर्ली साइकिल ट्रैक की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को सक्रिय और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही, एक्टर ताहा शाह बादुशा ने कहा कि देश के युवा तेजी से फिटनेस को अपना रहे हैं और ये एक सकारात्मक बदलाव है। उन्होंने बताया कि वर्ली ट्रैक पर साइकिल चलाने का ये उनका पहला अनुभव था और उन्होंने लोगों से ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

तो वहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राज भाकुनी ने कहा कि फिट इंडिया अभियान केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देता है। उनके मुताबिक साइकिलिंग एक ऐसा माध्यम है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद करता है। ये आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक विशेष संदेश देने वाला कार्यक्रम साबित हुआ। 21 जून को दुनिया भर में योग दिवस मनाया जाएगा, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। फिट इंडिया साइक्लोथॉन ने एक बार फिर ये संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और सक्रिय जीवनशैली ही बेहतर भविष्य की कुंजी है।

Updated on:
17 Jun 2026, 12:30 PM IST
Published on: