बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन को इस यूनिवर्सिटी ने सम्मान देने से किया इनकार, इस खास शक्स के कहने पर लिस्ट से नाम हुआ डी.लिट !

पश्चिम बंगाल के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू ) ने इस साल के डी.लिट सम्मान पाने वाली सूची से बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम हटा दिया है।

2 min read
Apr 29, 2018
amitabh bachchan

पश्चिम बंगाल के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू ) ने इस साल के डी.लिट सम्मान पाने वाली सूची से बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम हटा दिया है। यह संस्था विश्वविद्यालय कला और संगीत के क्षेत्र का एक जाना-माना नाम है। अमिताभ के कई सपोर्टस ने विश्वविद्यालय के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। अब विश्वविद्यालय ने अपने फैसले की वजह लोगों को बताई।

बता दें कि यह फैसला पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर लिया गया है। कुलपति सब्यसाची बसु राय चौधरी ने यह जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को अनुपस्थित रहने वाले किसी भी व्यक्ति को यह मानद उपाधि नहीं देने को कहा है।

बता दें कि किसी भी राज्य के राज्यपाल कुलाधिपति के रूप में उस प्रदेश में स्थित विश्वविद्यालयों के सबसे बड़े अधिकारी होते हैं। अमिताभ बच्चन ने पहले कहा था कि वह शूटिंग संबंधी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते आठ मई को विश्वविद्यालय के 43 वें दीक्षांत समारोह में डी लिट उपाधि ग्रहण नहीं कर पायेंगे। कुलपति ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में जिन अन्य मशहूर हस्तियों को डी लिट की मानद उपाधि दी जाएगी वे लेखक नबनिता देव सेन , चित्रकार जतिन दास और शास्त्रीय गायक पंडित अमिया रंजन बंदोपाध्याय हैं।

यह दीक्षांत समारोह आरबीयू के जोरासंको कैंपस मे होगा जो रवींद्रनाथ टैगोर का पैतृक गृह है। नौ मई को टैगोर की जयंती है। चौधरी ने बताया कि मशहूर चित्रकार राबिन मंडल को हीराचंद दुगार मेमोरियल अवार्ड तथा गायक रुमा गुहा ठाकुरता और मूर्तिकार निरंजन प्रधान को पश्चिम बंगाल राज्य एकेडमी ऑफ डांस ड्रामा म्यूजिक एवं विजुअल आर्ट्स पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। नृत्यांगना पूर्णिमा घोष और नाट्य हस्ती पंकज कुमार मुंश अन्य अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता होंगे।

गौरतलब है कि इन दिनों दिग्गज अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही उनकी दूसरी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में ऋषि कपूर भी उनके साथ हैं।

ये भी पढ़ें

अगले दो महीनों में इन 8 बड़ी फिल्मों से मचेगा कोहराम,सलमान-आलिया-रणबीर के बीच छिड़ेगा महायुद्घ
Published on:
29 Apr 2018 01:32 am
Also Read
View All