बॉलीवुड

3 बच्चों के पिता की दीवानी थी ये खूबसूरत अभिनेत्री, पिता के खिलाफ जाकर 2 घंटे में कर ली थी शादी

-तीन बच्चों के पिता कमाल अमरोही के प्यार में पागल थी अभिनेत्री मीना कुमारी।-पिता के खिलाफ जाकर मीना कुमारी ने अमरोही से 2 घंटे के अंदर रचा ली थी शादी।-अस्पताल में इलाज के दौरान शुरू हुई मीना कुमारी और कमाल अमरोही की प्रेम कहानी की शुरुआत।
2 min read
Dec 29, 2020
meena_kumari.jpg
,,

कहते हैं प्यार में जाति-धर्म और उम्र के कोई मायने नहीं होते। इसके कई उदाहरण फिल्म इंडस्ट्री में अब भी मौजूद है और दशकों पहले भी थे। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने प्यार को पाने के लिए सारे हदें पार कर दी थी। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसने अपने पिता और परिवार के खिलाफ जाकर 3 बच्चों के पिता से शादी रचाई की थी।

कमाल अमरोही के प्यार में पागल थी मीना
कहते हैं कि 50 के दशक की जानी-मानी अदाकारा मीना कुमारी, निर्देशक कमाल अमरोही के प्यार में इस कदर पागल थी कि उन्होंने अपने पिता के खिलाफ जाकर 2 घंटे के अंदर ही शादी कर ली थी। दरअसल, कमाल अमरोही ने मीना को फिल्म 'अनारकली' में साइन किया था। यह काफी लो बजट फिल्म थी और समय पर पूरी नहीं हो पाई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मीना कुमारी का एक्सीडेंट हो गया था। वह अस्पताल में भर्ती तो अमरोही उन्हें देखने जाते थे। इस दौरान अस्पताल में इनकी प्रेम कहानी शुरू हो गई।

मीना के पिता को पसंद नहीं था ये रिश्ता
अस्पताल से प्रेम कहानी शुरू होने के बाद मीना और अमरोही रोजाना एक-दूसरे को खत लिखने लगे। हालांकि मीना के पिता को कमाल अमरोही से नजदीकी पसंद नहीं थी। क्योंकि कमाल अमरोही पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। लेकिन इसके बावजूद मीना, अमरोही से प्यार कर बैठीं। बात इतनी बढ़ चुकी थी कि दोनों ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया था।

2 घंटे के अंदर रचा ली थी शादी
एक्सीडेंट के बाद मीना कुमारी रोज अपने पिता के साथ एक क्लीनिक पर मसाज कराने जाती थी। एक दिन मीना को उसके पिता क्लीनिक के बाहर छोड़कर गए तो वह अपनी बहन के साथ सीधे कमाल अमरोही के घर पहुंचीं और 2 घंटे के अंदर शादी रचा ली। हालांकि शादी के 12 साल बाद 1964 में मीना कुमारी और कमाल अमरोही अलग हो गए।

Published on:
29 Dec 2020 06:29 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’