बॉलीवुड

क्या एक ही दिन करेंगी प्रियंका और दीपिका शादी? यहां जानें पूरी ​डिटेल

प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पलैस में शादी करने का प्लान बना रही हैं
2 min read
Oct 20, 2018
priyanka chopra
priyanka chopra

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और 'डिंपल गर्ल' दीपिका पादुकोण पिछले काफी दिनों से शादी करने को लेकर चर्चा में बनी हैं। लेकिन ताजा रिपोट्र्स के मुताबिक, अब खबरें आ रही हैं कि ये दोनों अभिनेत्रियां अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ अगले महीने शादी रचाने की योजना बना रही हैं। अलग-अलग जगहों पर होने वाली प्रियंका और दीपिका, दोनों की शादियों के बारे में अटकलें जोरों पर हैं। सुनने में आ रहा है कि ये दोनों हाई-प्रोफाइल शादियां एक समय में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

मेहमानों को हो सकती हैं मुश्किल :
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर दोनों दिवाओं की शादी एक दिन या आसपास होती हैं तो इन हाई-प्रोफाइल शादियों में शामिल होने वाले मेहमानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें यह निर्णय करना बहुत मुश्किल होगा कि वह दीपिका की शादी में जाए या फिर प्रियंका की शादी में। इन दोनों अभिनेत्रियों के शादी के प्लान को देखकर लगता है कि ये दोनों सब कुछ पाना चाहती हैं। लगता है जो भी प्रियंका चाहती है, उसे दीपिका भी पाना चाहती है। जब प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड का रूख किया, तो दीपिका ने भी ऐसा ही किया। इत्तेफाक से दोनों ने ही मनोरंजन जगत के आदमी से शादी करने का फैसला किया।

प्रियंका जोधपुर तो दीपिका इटली में रचाएंगी शादी:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पलैस में शादी करने का प्लान बना रही हैं जबकि दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो को अपनी शादी के लिए चुना है। सूत्रों के मुताबिक दोनों उत्तरी इटली के लेक कामो में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करेंगे। ये जगह हॉलीवुड वालों के लिए काफी फेमस है, जहां मडोना और एलिटन जॉन जैसे सितारे रहते हैं। पहले खबर आई थी कि प्रियंका और निक जोनस दिसंबर में शादी करेंगे। लेकिन अब खबर आ रही है वे नवंबर में शादी करेंगे। हालांकि, अब तक ना तो दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा और ना ही दोनों के परिवारों की और से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया गया है।

दीपिका ने किया किनारा:
हाल ही में एक इवेंट में दीपिका पादुकोण ने शादी के सवाल पर बात करने से साफ इंकार कर दिया था। दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावत' की रिलीज के बाद से अब तक कोई फिल्मी काम नहीं किया है।

Published on:
20 Oct 2018 06:21 pm