30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए इस तरह का आउटफिट डिजाइन करवा रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो

प्रियंका ने बताया कि वह फंक्शन के दौरान ऐसी ड्रेस पहनने वाली हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Oct 20, 2018

Priyanka Chopra Reveal Her Wedding dress Look watch full video

Priyanka Chopra Reveal Her Wedding dress Look watch full video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर लगातार शादी की अपडेट्स सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये जोड़ा जोधपुर में शादी करेगा। ये शादी 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। इन दिनों एक्ट्रेस और निक पूरी तरह से शादी की तैयारियों में जुटे हैं।







इसी बीच हाल में प्रियंका ने ET Style नाम के एंटरटेंमेंट पोर्टल से बातचीत की। उस दौरान जब एक्ट्रेस से उनके शादी के कपड़ों को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने हर फंक्शन में अपनी ड्रेस को लेकर जानकारी दी।

प्रियंका ने बताया कि वह फंक्शन के दौरान ऐसी ड्रेस पहनना चाहती हैं जो कि कंफरटेबल हो और उनकी पर्सनेलिटी को सूट करती हो। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह शादी के दौरान अपनी हर ड्रेस काफी सिंपल रखेंगी। तो अब तो वक्त आने पर ही पता चलेगा कि प्रियंका शादी पर किस लिबास में नजर आएंगी।

गौरतलब है कि शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका बॅालीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। पहले प्रियंका बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'भारत' से वापसी करने वाली थीं। पर किसी कारण उन्होंने फिल्म में काम नहीं किया। अब वे 'द स्काई इज पिंक' से कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।