बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस ने बर्बाद किया राज कपूर के बेटे का कॅरियर, आखिरी वक्त त​क माना पिता को ही दोषी

राज कपूर और उनके छोटे बेटे राजीव कपूर के बीच एक फिल्म को लेकर काफी अनबन हो गई थी।
2 min read
Jun 02, 2018
raj kapoor
raj kapoor

बॉलीवुड में शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर और उनके परिवार ने फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग ही पहचान दिलाई है। आज उन्हीं दिग्गज कलाकार राज कपूर की पुण्यतिथी है। पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर, 1924 को हुआ था। वहीं उन्होंने 2 जून, 1988 को इस दिुनिया से अलविदा कह दिया था। राज कपूर और उनके छोटे बेटे राजीव कपूर के बीच एक फिल्म को लेकर काफी अनबन हो गई थी। आज हम आपको उनकी डेथ एनिवर्सिरी पर कुछ उनसुनी बाते बताने जा रहे हैं।

मंदाकनी की वजह से नाराज थे राज कपूर:
मधु जैन की किताब 'द कपूर्स' के अनुसार, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में राज कपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को लांच किया था। लेकिन ये फिल्म राजीव की वजह से नहीं बल्कि इस फिल्म में फिल्माए गए झरने के नीचे नहाती हुई मंदाकिनी की वजह से हुई थी। फिल्म जैसे-जैसे सफल और चर्चित होती गई इस फिल्म के हीरो राजीव कपूर पिता से नाराज होते गए। इस फिल्म के बाद राजीव कपूर और राज कपूर में अनबन की नौबत तक बन गई। ये पूरी फिल्म मंदाकिनी के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई। इस फिल्म से सिर्फ मंदाकनी को फायदा मिला राजीव को नहीं। मंदाकनी जहां रातों-रात स्टार बन गई थीं वहीं राजीव जहां थे वहीं रह गए। इस बात के लिए राजीव ने अपने पिता को दोषी माना।

पिता ने राजीवी को एक असिस्टेंट के तौर रखा:
बता दें कि 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद राजीव चाहते थे कि उनके पिता उन्हें लेकर एक और फिल्म बनाएं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने राजीव को एक असिस्टेंट के तौर पर रखा। राजीव से उनके पिता यूनिट का वह सारा काम कराते थे जोकि एक स्पॉट ब्वॉय और असिस्टेंट करता था।

दूसरे बैनर में बनी फिल्मों में किया काम:
राज कपूर के फिल्में न बनाने की वजह से राजीव ने दूसरे बैनर तले बनी फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन ये सभी फिल्में पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकीं। राजीव अपने पिता राज कपूर से इसी बात को लेकर चिढ़े थे कि वो उनको लेकर कोई फिल्म क्यों नहीं बना रहे।

पिता के मरने के बाद तीन दिन शराब में डूबे रहे:
खबरों की माने तो राजीव ने जीते जी राज कपूर से अपनी कुंठा व्यक्त नहीं की। राज कपूर के मरने के बाद वो उनके अंतिम संस्कार से दूरी बनाए रहे। राजीव कपूर परिवार से अलग रहे। वहीं वह तीन दिनों तक शराब के नशे में परिवार से अलग-थलग नजर आए।

Published on:
02 Jun 2018 04:03 pm
Also Read
View All