बॉलीवुड

विनोद खन्ना के प्यार में पागल थी सैफ की पहली पत्नी! लेकिन..

अमृता और विनोद खन्ना की लव स्टोरी की शुरुआत 1989 में हुई थी।
2 min read
• •
Apr 27, 2018
Vinod khanna
Vinod khanna

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे विनोद खन्ना की आज पुण्यतिथी है। विनोद खन्ना और अभिनेत्री अमृता सिंह के अफेयर के किस्से काफी चर्चित रहे थे। एक बार तो दोनों की शादी की खबरें भी आईं थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और अमृता ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली थी। अमृता और विनोद खन्ना की लव स्टोरी की शुरुआत 1989 में हुई थी। उस समय ये दोनों जेपी दत्ता की फिल्म बंटवारा में काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए।

रवि शास्त्री से लगाई थी शर्तः
रिपोर्ट के अनुसार विनोद खन्ना से पहले अमृता क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थी। जब अमृता ने फिल्म बंटवारा साइन की तो रवि ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा कि तुम चाहो तो भी विनोद खन्ना को नहीं पा सकती और ना उन्हें इंप्रेस कर सकती हो। इस पर अमृता ने विनोद को इंप्रेस करने की शर्त लगा ली।

कामयाब हो गई इंप्रेस करने मेंः
शूटिंग के दौरान अमृता ने विनोद खन्ना को इंप्रेस करने की हर कोशिश की। वह अपने इस काम में सफल भी हो गई। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

सन्यासी जीवन से लौटे थे विनोदः
विनोद खन्ना ने जब बंटवारा साइन की थी तो वे उस समय सन्यासी जीवन से वापस लौटे थे। उनका अपनी पत्नी के साथ तलाक भी हो चुका था। ऐसे में विनोद को भी एक ऐसे पार्टनर की तलाश थी जिसके साथ वो आगे की जिंदगी जी सकें। ऐसे में विनोद खन्ना भी अभिनेत्री अमृता के करीब आ गए। लेकिन विनोद खन्ना को अपनी बेटी के करीब आता देख अमृता सिंह की मां खुश नहीं थी।

करा दी सैफ से शादीः
अमृता सिंह की मां रुख्साना को उनकी बेटी और विनोद खन्ना का रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने अमृता को विनोद से अलग करने के लिए कई कोशिशें की। इस काम के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ.साथ कई फिल्मी हस्तियों का सहारा लिया। लेकिन अमृता विनोद खन्ना से दूर होने को तैयार ही नहीं थी। तक रुख्साना को पता चला कि सैफ अली खान उनकी बेटी के प्यार में दीवाने बने घूम रहे हैं। उन्होंने सैफ से अपनी बेटी की शादी करा दी। हालांकि दोनों की शादी कामयाब नहीं हुई और दोनों ने बाद में तलाक ले लिया।

Published on:
27 Apr 2018 01:43 pm
Also Read
View All
4000 करोड़ी रामायण के पहले पार्ट का नाम होगा ‘राइज ऑफ ए लीजेंड’, 6 नवंबर को होगी रिलीज, पोस्टर जारी

हिंदू त्योहारों को टारगेट करने पर स्वरा भास्कर से भिड़ गईं प्रियंका चाहर चौधरी, बोलीं- ‘मैं बचपन से लड़कों के साथ खेलती आई हूं होली’

‘मिर्जापुर द मूवी’ के डायरेक्टर ने खोले कई राज, ‘शूरवीर’ विवाद से लेकर रसिका दुगल की ट्रोलिंग तक पर बोले गुरमीत सिंह

छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर को लेकर कृति सेनन ने शेयर की स्टोरी, कमेंट में एक ने बोला- पैसों का खेल दूसरे ने कहा- पब्लिसिटी

बादशाह ने फैंस को कहा शुक्रिया, तो लोगों ने लगाए कयास, किसी ने लिया ईशा रिखी का नाम, तो कोई बोला- भाई गलत कदम मत उठाना