बॉलीवुड

ऐश्वर्या की तरह दिखने वाली ये एक्ट्रेस इन फिल्मों के बाद हुई फ्लॉप

उन्होंने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 2005 में आई फिल्म 'लकी- नो टाइम फोर लव' से की थी।
2 min read
Sep 23, 2018
Sneha Ullal
Sneha Ullal

दुनिया भर में कई ऐसे चेहरे हैं जो हूबहू किसी ना किसी से मिलते हैं। ऐसे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में साल 2005 में अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। स्नेहा को लॉन्च करने वाले कोई और नहीं सिनेमा जगत के 'भाईजान' सलमान खान थे। उन्होंने कई एक्टर और एकट्रेस को फिल्मों में लॉन्च किया है। इनमें से कुछ सुपरहिट हुए तो कुछ सुपर फ्लॉप। इन्हीं में से स्नेहा भी हैं। कुछ सालों तक हिन्दी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने इससे किनारा कस लिया।

कॅरियर

माना जाता है कि अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को सलमान ने इसलिए बॉलीवुड में लॉन्च किया था। क्योंकि वह ऐश्वर्या राय की तरह दिखती थीं और स्नेहा की मुलाकात से पहले ही सलमान और ऐश का ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद भाईजान ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने की ठानी। ऐश्वर्या की तरह दिखने वाली इस एक्ट्रेस को देख सबकी आंखे खुली की खुली रह गई। स्नेहा हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं।

उन्होंने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 2005 में आई फिल्म 'लकी- नो टाइम फोर लव' से की थी। लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन कॅरियर में कुछ खास परिवर्तन नहीं आया। उनकी आखिरी फिल्म 'बेजुबान इश्क' साल 2015 में आई थी। जिसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों की ओर से किनारा कस लिया था।

इसलिए बनाई फिल्मों से दूरियां

माना जाता है कि स्नेहा उल्लाल ने हिंदी सिनेमा से दूरियां इसलिए नहीं बनाई थी कि उनकी फिल्में हिट नहीं हो रही थी या फिर उनकी एक्टिंग में कोई कमी हो बल्कि वह किसी गंभीर बिमारी से जूझ रही थीं। जिसके कारण वह फिल्मों से दूर हो गईं।

Updated on:
23 Sept 2018 01:54 pm
Published on:
23 Sept 2018 01:53 pm
Also Read
View All
राजपाल यादव ने VIP नहीं आम जनता के साथ लाइन में लगकर किए बप्पा के दर्शन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह