डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की कॉमेडी से सराबोर फिल्म 'पटाखा' 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टाइटल ट्रेक पटाखा... हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें दो बहनों का किरदार निभाने वाली दंगल गर्ल सान्या और राधिका मदान, सुनील ग्रोवर संग पटाखा बेचने निकल पड़ी हैं। इससे पहले फिल्म का कई गाने 'बलमा...', 'नैना बंजारे...', मलाइका एक आइटम नंबर 'हैलो हैलो...' और होली सॉन्ग 'गली गली...', जारी किया गया है। इन सभी गानों को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।