11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gali Gali Song: होली के रंगों से रंगी मस्त हुईं बड़की-छुटकी, झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

फिल्म 'पटाखा' के ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त देसी तड़का देखने को मिला।

2 min read
Google source verification

image

Rahul Yadav

Sep 14, 2018

Pataakha

Pataakha

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'पटाखा' का नया गाना 'गली गली' हाल ही में रिलीज किया गया है। यह होली गीत है। इसमें राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा यानी की छुटकी-बडक़ी रंगों में रंगी हुई हैं। वहीं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी रंगो में सराबोर हैं। इससे पहले फिल्म का कॉमेडी गाना 'बलमा बलमा...' और मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर 'हैलो हैलो...' जारी किया गया है। इन सभी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का जलवा, जमकर हुई बप्पा की पूजा

स्टार्स को पसंद आई Manmarziyaan, स्पेशल स्क्रिनिंग की खबर आते ही मची Downloading की होड़







ऐसा है गाना ‘गली गली...’

फिल्म पटाखा के गाने ‘गली गली...’ में राधिका मदान और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा यानी की छुटकी -बड़की खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। इनके अलावा सुनील ग्रोवर भी रंगो से सराबोर काफी मस्त दिख रहे हैं। लेकिन इसके आखिरी में ये दोनों बहनों वापस से आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। साथ ही इसे गुलजार ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक खुद विशाल ने दिया है।

जाह्नवी को मिली करण जौहर की एक और फिल्म में जगह, जानिए क्या है पूरी खबर

सोनम ने शेयर किए पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट, पति आनंद ने किया था ऐसे प्रपोज







ये है फिल्म की कहानी

फिल्म 'पटाखा' के ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त देसी तड़का देखने को मिला। कॉमेडी से सराबोर यह फिल्म राजस्थान के एक छोटे से गांव की दो बहनों की कहानी है। जहां ये दोनों हमेशा ही एक-दूसरे से लड़ती-झगड़ती रहती हैं। लेकिन बाद में इन्हें एहसास होता है कि ये एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती हैं। इस फिल्म के निर्माता विशाल और उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

हिंदी दिवस 2018: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस की हिंदी है कमजोर, फिर भी किया शानदार प्रदर्शन

वरुण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाना चाहते हैं 'सुई धागा'