
Bollywood Movies Based on Ganesha
गणेश चतुर्थी का त्योहार जल्द ही आने वाले है। इसे पूरा देश धूमधाम से मनाता है। इसकी तैयारी में सभी श्रद्धालु जोर-शोर से लगे हैं। भारतीय संस्कृति में ये त्योहार बेहद खास माना जाता है। हिंदी सिनेमा जगत में सभी त्योहारों को बखूबी फिल्माया जाता रहा है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन पांच फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें गणेश चतुर्थी का जलवा देखने मिला है। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
'वांटेड'
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'वांटेड' साल 2009 में रिलीज की गई थी। इसमें सलमान खान को लीड रोल में देखा गया था। इनके अपोजिट एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने अहम भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में सलमान पर एक गाना 'जलवा...' फिल्माया गया था। इस गाने में गणेश चतुर्थी के त्योहार को बखूबी दिखाया गया था।
'अग्नीपथ'
ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, संजय दत्त और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'अग्नीपथ' साल 2012 में रिलीज की गई थी। इसके डायरेक्टर कारण मल्होत्रा थे। इस मूवी में एक गाना 'देवा श्री गणेशा...' ऋतिक पर फिल्माया गया था। इसमें गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट किया गया था। इसका ये सीन महाराष्ट्र में शूट किया गया था, जो कि गणेश चतुर्थी के लिए काफी जाना जाता है।
'वास्तव'
साल 1999 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'वास्तव' में भगवान श्री गणेश की आरती को दिखाया गया था। यह फिल्म संजय दत्त पर फिल्माई गई थी। मूवी में गणेश आरती महाराष्ट्र के लुक में दिखाया गया था। इसे महेश मंजारेकर ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि इस फिल्म में संजय को उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया था।
'आंसू बने अंगारे'
निर्देशक मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'आंसू बने अंगारे' साल 1993 में रिलीज की गई है। इसमें माधुरी दीक्षित और जितेन्द्र को लीड रोल में देखा गया था। इस मूवी में गणेश चतुर्थी के त्योहार को गाने 'गणपती बप्पा...' को माधुरी पर फिल्माया गया था। इसमें सभी इस उत्सव को धूमधाम से मनाते हुए नजर आए थे। इसकी सबसे दिलचस्प बात ये थी कि गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज दी थी।
'ABCD 2'
रेमो डीसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एबीसीडी 2' वर्ष 2015 में रिलीज की गई थी। इसमें वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा ने लीड रोल अदा किया था। इस फिल्म में 'हे गणराया...' गाना है जो कि वरुण धवन और उनकी डांस टीम पर फिल्माया गया था।
Published on:
11 Sept 2018 12:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
