बॉलीवुड

उर्फी जावेद ने फिल्म ‘वाइब’ में अपने कैमियो पर किया खुलासा, बताया- क्यों बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की फिल्म?

Urfi Javed On Film Vibe: अभिनेत्री उर्फी जावेद ने एक वीडियो शेयर कर कुणाल खेमू की नई फिल्म 'वाइब' (Vibe) में अपने कैमियो रोल पर बात की है। उर्फी ने खुलासा किया कि बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही उन्होंने इसके लिए हां क्यों कर दी थी।
2 min read
Sep 21, 2026
Urfi Javed reveal reason on cameo why sign Film Vibe without read script
उर्फी जावेद ने अपने फिल्म वाइब में कैमियो पर की बात (Photo Source- Instagram/urf7i)

Urfi Javed reveals on Cameo in Film Vibe: अपने अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन और अभिनेत्री उर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई एक्टर-डायरेक्टर कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' (Vibe) में उर्फी जावेद का एक सरप्राइज कैमियो देखने को मिला है। अपने इस स्पेशल रोल को लेकर उर्फी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े या रोल सुने ही इस फिल्म के लिए तुरंत 'हाँ' कह दिया था।

उर्फी जावेद ने फिल्म वाइब और अपने कैमियो पर क्या कहा?

उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म वाइब से जुड़ने के पीछे की दिलचस्प कहानी बयां की। उर्फी ने बताया कि जब उन्होंने टीवी पर कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' देखी थी, तब से ही वह उनके निर्देशन और कॉमेडी टाइमिंग की बहुत बड़ी फैन हो गई थीं।

उर्फी ने अपने वीडियो में कहा, "जब 'मडगांव एक्सप्रेस' आई थी और मैं उसे टीवी पर देख रही थी, तो मेरे मन में बस यही ख्याल आया कि काश कुणाल खेमू अपनी अगली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस 2' में मुझे कोई छोटा-मोटा रोल दे दें! वह इतनी कमाल की फिल्म थी। और फिर देखिए, किस्मत से कुछ ही महीनों बाद मुझे कॉल आया कि कुणाल खेमू की एक नई फिल्म 'वाइब' आ रही है और उसमें एक छोटा सा कैमियो है।"

बिना सोचे सेट पर पहुंच गई थी उर्फी

ऑफर मिलते ही अपनी खुशी जाहिर करते हुए उर्फी जावेद ने बताया कि उन्हें जैसे ही पता चला कि यह कुणाल खेमू का प्रोजेक्ट है, उन्होंने बिना किसी शर्त के तुरंत हां कर दी।

उर्फी ने आगे कहा, "जैसे ही मुझे पता चला, मैंने कहा- 'बस, आगे कुछ मत बोलो! मुझे रोल नहीं सुनना, मुझे कुछ नहीं जानना, मैं यह फिल्म कर रही हूं।' बिना कुछ सोचे-समझे मैं सीधे सेट पर पहुंच गई। फिल्म 'वाइब' में मेरा एक छोटा सा कैमियो है। पता नहीं कितने लोगों ने इसे देखा है और कितनों ने नहीं देखा, लेकिन जिन्होंने नहीं देखा है, वह जाकर जरूर देखें। यह बहुत ही मजेदार और बेहतरीन फिल्म है।"

दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म 'वाइब'

कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म 'वाइब' में उर्फी जावेद के अलावा प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का ही एक स्पिन-ऑफ है। उर्फी जावेद का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अचाकन मिले सरप्राइज कैमियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसे रिव्यू भी अच्छे मिले हैं।

Updated on:
21 Sept 2026 02:10 pm
Published on:
21 Sept 2026 02:02 pm
Also Read
View All
‘राजी के किरदार धुरंधर से कम देशभक्त नहीं’, मेघना गुलजार ने आलिया-रणवीर की तुलना पर दिया बयान

‘कैटरीना को किसी की भी जरूरत नहीं है’, KRK ने सलमान खान पर साधा निशाना, बोले- डूबते करियर को बचाने के लिए किया गया

एक्शन-कॉमेडी ‘वाइब’ पर बोले निर्देशक कुणाल खेमू, वीडियो शेयर कर बोले- ये सपोर्ट ही मुझे आगे बढ़ाता है

“जिंदगी के सर्कल में भी हर दिन सीखता हूं”, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर बयां किए दिल के जज्बात, संगीत को लेकर कही बड़ी बात

वैनिटी वैन के बाहर जूते उतारते थे सूरज बड़जात्या! आयुष्मान खुराना ने सुनाया फिल्म ‘यह प्रेम मोल लिया’ का किस्सा