बॉलीवुड

Urvashi Rautela की बढ़ी मुसीबतें, वीडियो लीक होने के बाद प्राइवेट कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला का वीडियो लीक हुआ था अब उनकी कॉल भी ऑनलाइन लीक हो गई है।

2 min read
Jul 18, 2024

Urvashi Rautela Call Leaked: फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। कुछ दिनों पहले उनका बाथरूम से वीडियो लीक (Video Leak) हुआ था और अब उनकी कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गई है।

इसमें वो वायरल वीडियो की वजह से एंग्री हैं और सामने वाले को लताड़ लगाती दिख रही हैं। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के इस कॉल रिकॉर्डिंग वाले ऑडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

उर्वशी रौतेला की लीक कॉल रिकॉर्डिंग

वायरल क्लिप में एक्ट्रेस मैनेजर से पूछते हुए सुना जा सकता है, ‘क्या आपने वीडियो देखा है? मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि ये चीजें कैसे बाहर आ रही हैं? मुझे तुरंत उनके साथ कॉल पर बात करनी होगी।’

इसके बाद मैनेजर उन्हें विश्वास दिलाता दिख रहा है कि वो वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद वो किसी को उनसे बात करने और माफी मांगने की बात कहती सुनाई दे रही हैं।

मगर हैरानी की बात ये है कि एक्ट्रेस की कॉल रिकॉर्डिंग बाहर कैसे आई। क्या उनका फोन टैप हो गया है अगर हैं तो ये किसके इशारे पर किया जा रहा है। अभी इन सारे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

कुछ दिनों पहले वो शूटिंग करते हुए घायल हो गई थीं। उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था। लगता है उर्वशी के दिन सही नहीं चल रहे हैं।

Published on:
18 Jul 2024 03:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर