उर्वशी रौतेला का यह वीडियो उस समय सामने आया है, जब आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और रश्मिका मंदाना जैसी एक्ट्रेसेस का AI-जेनरेटेड डीपफेक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। ऐसे में अब उर्वशी का ऐसा वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने डिजिटल युग में महिलाओं की प्राइवेसी को लेकर चिंता जताई है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्वशी का ऐसा वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट करने वाले शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, एक यूजर ने कहा कि अगर यह कोई प्रमोशनल वीडियो है, तो यह एक्ट्रेस और उनकी टीम की तरफ से बहुत खराब कदम है।