बॉलीवुड

Urvashi Rautela के इस लुक को पाने के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं इतने रुपये, जितने में आप खरीद लेंगे महंगी कार

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्रा पर उनके 46 मिलियन से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2022, 4:31 PM IST
Urvashi Rautela के इस लुक को पाने के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं इतने रुपये, जितने में आप खरीद लेंगे महंगी कार
Urvashi Rautela के इस लुक को पाने के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं इतने रुपये, जितने में आप खरीद लेंगे महंगी कार

मिस यूनिवर्स रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा फैंस को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में 'हैलो ! हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2022' में बेहद ग्लैमरस और सिजलिंग लुक में पहुंचीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में उर्फी की खूबसूरती ने चार चांद लगा दिए। सभी की निगाहे एक्ट्रेस पर टिक गई थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई दिग्गज हस्तियों ने खास लुक में शिरकत की थी। लेकिन इन सभी में उर्वशी रौतेला ने हमेशा की तरह अपने स्टनिंग लुक से पूरी महफिल लूट ली। इस अवॉर्ड फंक्शन में उर्वशी कम से कम मेकअप में दिख रही हैं।

एक्ट्रेस ने अवॉर्ड फंक्शन में डी.एल माया द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्लू कलर का डीप कट हाई स्लिट बॉडी फिटिंग लॉन्ग गाउन पहना था, जिसपर झिलमिलाते सुनहरे फूलों के पैटर्न का वर्क हुआ था। इस पर गोल्डन रंग के मोतियों की कढ़ाई थी। बताया जा रहा है कि उर्वशी के इस ग्लैमरस गाउन की कीमत 5.5 लाख रुपये है।

उर्वशी ने अपने ड्रेस के साथ ओशियाना का 2 लाख रुपये का एक स्टाइलिश क्लच भी कैरी किया है। उन्होंने हाथों में जो कंगन पहने हैं, उनकी कीमत भी करीब 2 लाख बताई गई है। अगर कुल मिलाकर उर्वशी के पूरे लुक की बात की जाए तो उन्होंने करीब 10 लाख रुपये में इसे कंप्लीट किया है।

यह भी पढ़ें: मुनमुन दत्ता उर्फ 'बबीता जी' को इंप्रेस करने के लिए 'द खतरा खतरा शो' के दो खिलाड़ियों ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस को छिपाना पड़ा मुंह

बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो उन्होंने ड्रामेटिक आई लुक के साथ न्यूड ब्राउनिश कलर की लिपस्टिक लगाई है। एक्ट्रेस ने बालों को साइड पार्टेड के साथ खुला ही रखा। सिल्वर ईयर रिंग्स, बैंगल्स, फिंगर रिंग पहनकर एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस लुक को कंप्लीट किया है।

अगर बात करें साल 2021 में मिस यूनिवर्स पेजेंट को जज कर चुकी एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की, तो वो ‘द लीजेंड’ के साथ तमिल इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा वो जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आने वाली हैं। उनके साथ इस सीरीज में रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में होंगे।

यह भी पढ़ें: अपने पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म के अधूरे रोल को निभाना चाहते थे रणबीर कपूर, मगर इस कारण नहीं कर पाए पूरा

Published on: