बॉलीवुड

Zakir Hussain death: अक्षय, रणवीर और करीना सहित बॉलीवुड स्टार्स ने संगीत के ‘उस्ताद’ को यूं दी श्रद्धांजलि

Zakir Hussain death Update: रितेश देशमुख ने 'X' पर लिखा, “सर, आपका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आपकी आत्मा लय और धुनों से घिरी रहे

3 min read
Dec 16, 2024


Tabla Player Zakir Hussain passed away: भारत के विश्वविख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की। वह इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे और एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से देश और वैश्विक संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड हस्तियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने जाकिर हुसैन के निधन को संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।


* अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “उस्ताद जाकिर हुसैन की धुन हमारे दिलों में हमेशा गूंजती रहेंगी।“









*अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कर शोक व्यक्त किया।









* अभिनेता रितेश देशमुख ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “सर, आपका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आपकी आत्मा लय और धुनों से घिरी रहे।“





*फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर 'उस्ताद' को श्रद्धांजलि दी।






एक अद्भुत संगीत यात्रा और बेमिसाल योगदान


9 मार्च 1951 को जन्मे जाकिर हुसैन, तबला सम्राट उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र थे। उन्होंने छह दशकों के अपने करियर में भारतीय और पश्चिमी संगीत के बीच एक अनूठा पुल बनाया।

1973 में, उन्होंने अंग्रेजी गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन, वायलिन वादक एल शंकर और तालवादक टीएच 'विक्कू' विनायकराम के साथ फ्यूजन प्रोजेक्ट शुरू किया, जिसने भारतीय शास्त्रीय संगीत और जैज को एक नया आयाम दिया।
उन्होंने पंडित रविशंकर, उस्ताद अली अकबर खान, शिवकुमार शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। साथ ही यो-यो मा, जॉर्ज हैरिसन और बेला फ्लेक जैसे पश्चिमी कलाकारों के साथ सहयोग ने भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

सम्मान और पुरस्कारों की बेमिसाल विरासत


अपने करियर के दौरान जाकिर हुसैन ने चार ग्रैमी पुरस्कार जीते। उन्हें 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

परिवार और प्रशंसकों को छोड़ा संगीत का खजाना
जाकिर हुसैन अपने पीछे पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और दो बेटियां अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी छोड़ गए हैं। उनके परिवार ने कहा, “वह एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जिसे संगीत प्रेमी आने वाले कई वर्षों तक सहेजेंगे।“

अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की थी अमेरिकी शरद ऋतु की झलक
अक्टूबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अमेरिका में बदलते मौसम की खूबसूरती दिखाई थी। उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया था कि वह इस साल शरद ऋतु का आनंद अमेरिका में ले रहे हैं।

Published on:
16 Dec 2024 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर