Ustad Zakir Hussain passed away: उस्ताद जाकिर हुसैन, विश्वविख्यात तबला वादक और भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक प्रमुख चेहरा, अब हमारे बीच नहीं रहे। 73 वर्षीय उस्ताद का निधन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ। वे दिल संबंधी गंभीर समस्याओं और उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पिछले हफ्ते आईसीयू में भर्ती कराया गया था।