बॉलीवुड

आज बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर टक्कराईं ये बड़ी फिल्में! दर्शकों पर किसका चढ़ेगा कितना क्रेज?

Friday Movies Release : आज 11 नवंबर बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर तीन बड़ी फिल्में एक दूसरे से टक्करा रही हैं। आज मल्टी स्टारर 'ऊंचाई', हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर 2' सिनेमाघरों में दस्तक चुकी हैं। वहीं साउथ फिल्म 'यशोदा' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों पर कौनसी फिल्म का क्रेज ज्यादा चढ़ता है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 11:38 AM IST
आज बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर टक्कराईं ये बड़ी फिल्में
आज बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर टक्कराईं ये बड़ी फिल्में

आज 11 नवंबर शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर तीन बड़ी फिल्में एक दूसरे से टक्कर ले रही हैं। इन फिल्मों की खास बात ये है कि इनमें से एक बॉलीवुड की, एक हॉलीवुड की और एक टॉलीवुड की फिल्म है। ये तीनों ही फिल्में काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थीं। फैंस काफी लंबे समय से इनके रिलीज होने का वेट कर रहे थे, जो आज खत्म हो चुका है। तीनों फिल्म में चर्चाओं के साथ ही मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में बनी हुई थीं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इनके रिलीज होने का वेट किया जा रहा था। ये तीन फिल्में हैं 'ऊंचाई' (Uunchai) और 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' (Black Panther 2) और 'यशोदा' (Yashoda)। अब देखने ये है कि कौन सी फिल्म भारी पड़ती है?


'ऊंचाई' (Uunchai)


सबसे पहली फिल्म है बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म ‘उंचाई’ की। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और नीना गुप्ता (Nina Gupta) जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म हैं, जिससे सूरज बड़जात्या एक बार फिर कमबैक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जब सेब न मिलने पर Mala Sinha ने पूरे दिन के लिए रोक दी थी फिल्म शूटिंग!


'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' (Black Panther: Wakanda Forever)

साथ ही आज हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्लैक पैंथर 2' भी लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) को ट्रिब्यूट के तौर पर रिलीज किया गया है। चैडविक का साल 2020 में कैंसर के चलते 43 साल की उम्र में निधन हो गया। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई ब्लैक पैंथर की अगली कड़ी है। वहीं चैडविक के निधन के बाद मार्वल के फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि फ्रैंचाइज़ी कैसे आगे बढ़ेगी और ब्लैक पैंथर की कमान कौन संभालेगा?


'यशोदा' (Yashoda)

साथ ही आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म 'यशोदा' भी रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म में सामंथा एक सेरोगेट 'मां' के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसकी कहानी मेडिकल की काली और भ्रष्टाचार से लिप्त दुनिया का पर्दाफाश करती एक महिला पर आधरित है। फिल्म का निर्देशन हरि शंकर और हरीश नारायण ने किया है। खास बात ये कि यशोदा में समांथा का एक्शन अवतार भी दिखेगा।

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna को क्यों करना पड़ रहा ट्रोलिंग और नफरत का सामना?

Updated on:
11 Nov 2022, 11:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ