बॉलीवुड

वैलेंटाइन वीक पर 22 फिल्मों की री- रिलीज, ‘ये जवानी है दीवानी’ को देख कुर्सियों पर झूम उठे लोग

वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) रोमांटिक फिल्में री- रिलीज ( Romantic Movies Re-released) की जा रही हैं। इसी बीच 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) फिल्म को देख कर लोग सिनेमाघरों में नाचने लगे
less than 1 minute read
• •
Feb 11, 2024
valentines_week_22_old_romantic_films_release.jpg
वैलेंटाइन वीक पर 22 फिल्में हुईं री- रिलीज

वैलेंटाइन वीक के मौके पर पीवीआर आईनॉक्स ने कई रोमांटिक फिल्मों को री- रिलीज किया है। इसी बीच 'ये जवानी है दीवानी' के 10 सालों बाद फिल्म को फिर से रिलीज किया गया, तो फिल्म को देखने अनुमान से ज्यादा लोग सिनेमाघरों में पहुंचे। कल्ट क्लासिक रोमांटिक फिल्म को देख कर लोग अपनी कुर्सी पर ही झूम झूम कर नाचने लगे। फिल्म देखने गए लोगों ने 'बलम पिचकारी' बजते ही खुद को रोक नहीं पाए। 'ये जवानी है दीवानी' 2013 में आई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकला ने लीड रोल में थे।'ये जवानी है दीवानी' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इसे धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया। फिल्म ने 320 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

22 फिल्में हुईं रिलीज
वैलेंटाइन वीक पर 'ये जवानी है दीवानी' सहित कुल 22 फिल्में फिर से रिलीज की गई हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'जब वी मेट', 'मोहब्बतें', 'वीर जारा', 'प्यार का पंचनामा', 'दिल तो पागल है' और 'तू झूठी मैं मक्कार' है। ये फिल्में मुंबई, दिल्ली और गोवा सहित 62 शहरों में री-रिलीज हुई हैं।

Published on:
11 Feb 2024 08:15 am
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो