वरुन धवन (Varun Dhawan) ने सलमान खान को कहा 'हाथी' 'स्ट्रीट डांसर 3D’ (Street dancer 3D) में श्रद्धा कपूर संग रोमांस करेंगे वरुण धवन
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे चुलबुले एक्टर वरुण धवन (varun dhawan) इन दिनों अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D’(street dancer 3D) में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म वरुण श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। वहीं वरुण धवन और श्रद्धा दोनों ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन अपने एक कमेंट की वजह से सुर्खियों छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने ये कमेंट किया बॉलीवुड के सुल्तान यानी की सलमान खान (salman khan) पर।
वरुण धवन ने बातों ही बातों में सलमान खान को बॉलीवुड हाथी कह दिया। खबरों के अनुसार हाल ही में 'निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड 2019' शो में वरुण धवन शामिल हुए। इस शो में बच्चों के कई प्रोग्राम रखे गए, जहां बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। इसी दौरान जंगल' के रूप में बॉलीवुड के बारे में बात की गई और जब वरुण धवन से पूछा गया कि उनके मुताबिक बॉलीवुड का हाथी कौन है। इस सवाल पर वरुण धवन हंसते हुए और बिना समय गवाए कहा कि सलमान खान बॉलीवुड के जंगल के हाथी हैं। हालांकि, इसके बारे में वरुण धवन ने आगे कोई बात नहीं की और वो भाईजान के ही गाने स्लो मोशन पर परफॉर्म करने के लिए चले गए।
आपको बता दें कि वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D’ फिल्म का निर्देशन रेमा डिसूजा (remo d souza) ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3D’ 24 जनवरी 2020 में रिलीज़ होने वाली है।