30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यश की ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस फ्लॉप होने पर राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज? बोले- कोई छिपा हुआ मतलब नहीं है

Ram Gopal Varma On Yash Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने तंस कसा है। दरअसल उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Ram Gopal Varma Takes Dig At Toxic

टॉक्सिक फिल्म का फोटो और राम गोपाल वर्मा (फोटो सोर्स- IMDb)

Ram Gopal Varma Takes Dig At Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जहां दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर फिल्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

राम गोपाल वर्मा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स 'टॉक्सिक' और यश की पिछली फिल्मों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, फिल्ममेकर ने खुद साफ किया कि उनकी पोस्ट में किसी तरह का छिपा हुआ संदेश नहीं है।

राम गोपाल वर्मा की पोस्ट ने खींचा ध्यान

राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर अपने बेबाक और कई बार रहस्यमयी अंदाज वाले पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से जुड़ा एक उदाहरण साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह शुरुआती सफलताओं के बाद हिटलर को अपनी ताकत और लोकप्रियता पर जरूरत से ज्यादा भरोसा हो गया था और इसके बाद उसने दुनिया पर कब्जा करने की दिशा में कदम बढ़ाए।

हालांकि पोस्ट में सीधे तौर पर यश या ‘टॉक्सिक’ का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने इसे तुरंत फिल्म और यश की लोकप्रियता से जोड़ दिया। खासतौर पर ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद यश की बढ़ी हुई पैन इंडिया और इंटरनेशनल पहचान को लेकर लोगों ने RGV की पोस्ट को अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया।

‘कोई छिपा मतलब नहीं’, फिर क्यों हो रही चर्चा?

राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट के अंत में यह भी स्पष्ट करने की कोशिश की कि उनके बयान में किसी तरह का इशारा छिपा नहीं है। उन्होंने बेहद व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि उनकी बात को किसी दूसरी फिल्म या व्यक्ति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे मानने के बजाय अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों को लगा कि पोस्ट के जरिए फिल्ममेकर यश की पिछली सफलता के बाद मौजूदा फिल्म के प्रदर्शन पर टिप्पणी कर रहे हैं।

पहले भी ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में रहे हैं राम गोपाल वर्मा

यह पहली बार नहीं है जब राम गोपाल वर्मा का नाम ‘टॉक्सिक’ के साथ जुड़ा है। फिल्म की रिलीज से पहले भी उन्होंने ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा था। दरअसल, दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर पहले टकराव की स्थिति बनने वाली थी।

राम गोपाल वर्मा ने उस समय दोनों फिल्मों की तुलना करते हुए दावा किया था कि दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला सिर्फ दो इंडस्ट्रीज का नहीं बल्कि सिनेमा की दो अलग-अलग सोच का है। उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस तुलना को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी।

‘टॉक्सिक’ को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी और ट्रीटमेंट को लेकर दर्शकों की राय एक जैसी नहीं है। जहां कुछ दर्शकों को फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट और यश का अंदाज पसंद आया, वहीं कुछ लोगों ने इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर सवाल उठाए हैं। इसी बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कथित गिरावट को लेकर भी चर्चा तेज है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग