बॉलीवुड

कैटरीना की तस्वीर का वरुण ने उड़ाया जमकर मजाक, पढ़ें कमेंट

जब कैटरीना ने इस तस्वीर को डाला तो वरुण धवन का एक मजाकिया कमेंट आया।

2 min read
Mar 04, 2018
varun dhawan and katrina kaif

इन दिनों एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। आजकल ये तीनों स्टार्स फिल्म के सेट से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर हाल में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाली। इस तस्वीर में वे दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहीं थी। ये तस्वीर फिल्म सिटी, गोरेगांव, मुंबई में ली गई है। तस्वीर में कैटरीना के अलावा फिल्म ‘जीरो’ का सेट भी दिखाई दे रहा है। कैटरीना कैफ ने तस्वीर साझा कर कैप्शन लिखा, ‘जीरो द फिल्म… मुंबई फिल्म सिटी…’

वरुण का कमेंट

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और बॅालीवुड के पॅावरपेक स्टार वरुण धवन काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों स्टार्स अक्सर मिलते ही एक दूसरे की टांग खींचते लग जाते हैं। ऐसे में जब कैटरीना ने इस तस्वीर को डाला तो वरुण धवन का एक मजाकिया कमेंट आया। उन्होंने फोटो पर लिखा,‘पीछे की दीवार मुझे बहुत पसंद है।’

वरुण के अलावा कोई और एक्टर कैटरीना की इतनी खूबसूरत तस्वीर पर ऐसा कमेंट नहीं कर सकता। दोस्तों में ये होना तो लाजमी है। इस कमेंट को पढ़कर लगता है वरुण अक्सर कैटरीना को चिढ़ाते रहते होंगे।

ज़ीरो the 🎥 #zerothefilm मुंबई फ़िल्मcity

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कैटरीना का फिल्म जीरो में किरदार

फिल्म जीरो में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रही हैं। वहीं कैटरीना का किरदार तो सबसे निराला है। कैटरीना फिल्म 'जीरो' में पियक्कड़ बनी हैं। बिना शराब के वे रह नहीं पातीं। शराब की लत से वे काफी परेशान रहती हैं और इससे छुटकारा पाने की कोशिश में लगी रहती है।


फिल्म को लेकर एक और खास बात पता चली है। कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया," फिल्म में पहले 'जीरो' का किरदार मैं अदा करने वाली थी। उस वक्त फिल्म का नाम था "कैटरीना मेरी जान"। फिल्म की कास्ट कुछ और ही थी और उस समय शाहरुख फिल्म का हिस्सा नहीं थे।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है और इस साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर सो गए शाहरुख, कैटरीना संग शेयर की ये खास तस्वीर
Updated on:
05 Mar 2018 04:04 pm
Published on:
04 Mar 2018 08:48 am
Also Read
View All