24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर सो गए शाहरुख, कैटरीना संग शेयर की ये खास तस्वीर

शूटिंग के बीच शाहरुख ने एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वे सोते हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Mar 03, 2018

shahrukh khan and katrina kaif

shahrukh khan and katrina kaif

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान , अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म ‘जीरो’ में साथ नजर आने वाले हैं। ये तिकड़ी इससे पहले फिल्म 'जब तक है जान' में साथ दिखाई दे चुकी है। 'जब तक है जान' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इन दिनों तीनों सितारे ‘जीरो’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल में शूटिंग के बीच शाहरुख ने एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वे सोते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं तस्वीर में कैटरीना कैफ भी मौजूद हैं जो कि पोज बनाती दिखाई दे रही हैं।

शाहरुख खान ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फिल्म ‘जीरो’ के सेट से।' साथ ही शाहरुख खान ने कैप्शन में कैटरीना कैफ को मीडिया मैनेजर भी बताया। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म में शाहरुख खान एक बोने का किरदार निभा रहे हैं। हाल में इस फिल्म का टीजर लॅान्च किया गया। टीजर की लोगों ने काफी तारीफ भी की।

इस फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रही हैं। वहीं कैटरीना का किरदार तो सबसे निराला है। कैटरीना फिल्म 'जीरो' में पियक्कड़ बनी हैं। बिना शराब के वे रह नहीं पातीं। शराब की लत से वे काफी परेशान रहती हैं और इससे छुटकारा पाने की कोशिश में लगी रहती है।

फिल्म को लेकर एक और खास बात पता चली है। कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया," फिल्म में पहले 'जीरो' का किरदार मैं अदा करने वाली थी। उस वक्त फिल्म का नाम था "कैटरीना मेरी जान"। फिल्म की कास्ट कुछ और ही थी और उस समय शाहरुख फिल्म का हिस्सा नहीं थे।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है और इस साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज की जा सकती है।