अनुष्का शर्मा की क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद 'परी' पहली फिल्म है। विराट ने भी लगातार इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट्स की थीं। अपनी पोस्ट में जहां विराट पत्नी की फिल्म को लेकर उत्साहित दिख रहे थे वहीं मूवी का प्रचार भी हो रहा था। 'परी' फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने भी दर्शकों में काफी उत्सुकता भर दी थी। विराट ने रिलीज होने के बाद 'परी' फिल्म देखी और अपना रिएक्शन ट्विटर पर शेयर किया। विराट ने लिखा, 'पिछली रात 'परी' देखी, ये मेरी पत्नी का सबसे अच्छा काम है। पिछले कुछ समय से मैंने इससे बेहतर फिल्म नहीं देखी। बहुत डर भी लगा, लेकिन तुम पर गर्व है अनुष्का।