बॉलीवुड

Malaika-Arjun के रिश्ते पर बोल बुरा फंसे Varun Dhawan! ‘कोफी विद करण’ में कहा था – ‘एक्टर दे रहे धोखा…’

हाल में करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कोफी विद करण' में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिश्तों को लेकर कमेंट किया था, जिसको लेकर अब वो परेशानी में आते नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 12:19 PM IST
Malaika-Arjun के रिश्ते पर बोल बुरा फंसे Varun Dhawan
Malaika-Arjun के रिश्ते पर बोल बुरा फंसे Varun Dhawan

फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' (Koffee With Karan) अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में बड़े-बड़े स्टार्स आते हैं, जो अपनी लाइफ और दूसरोंं लाइफ से जुड़े कई तरह के राज खोलता है, जिसकी वजह से कभी करण जौहर को या शो में आए गेस्ट स्टार को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हाल के एपिसोड में आए वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ भी हुआ। शो के 11वें एपिसोड में इस बार एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और वरुण धवन साथ नजर आए दे। इस दौरान दोनों ने करण जौहर के कई सवालों का जवाब दिया था।

शौ के दौर ही वरुण धवन से एक बड़ी गलती हो गई, जिसका पछतावा शायद उनको अब हो रहा है। दरअसल, शो में वरुण धवन ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिश्तों को लेकर बात की थी, जिसके बाद उन्होंने बातों-बातों में कह दिया कि 'अर्जुन मलाइको को धोखा दे रहे हैं', जिसके बाद अनिल कपूर ने इस बात को खारिज कर दिया था।

वहीं अब लगता है कि अर्जुन कपूर को भी वरुण की ये बात कुछ खास पसंद नहीं थी, जिसका पता हाल के एक पोस्ट के जरिए लगता है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर की और साथ में कैप्शन में लिखा 'नई फिल्म और नई वाइव'। उनके इस पोस्ट पर कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने भी कमेंट्स किए।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने ब्लैक बिकनी के साथ पहन लिया कुछ ऐसा कि यूजर्स कर रहे ट्रोल


इन्हीं कमेंट्स में एक कमेंट वरुण धवन का भी है, जिसमें वो लिखते हैं 'क्या इंसान हो आप'। एक्टर के इस कमेंट का जवाब अर्जुन ने कुछ ऐसे दिया कि सभी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। अर्जुन ने वरुण के कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा 'तुम्हारे कॉफी पीते पीते मेरे दिए गए डिस्क्रिप्शन के बिलकुल विपरीत इंसान हूं मैं... '। इतना ही नहीं उनके इस जवाब को तंज के तौर पर देख रहे हैं।

बता दें कि शो के दौरान करण जौहर ने वरुण धवन और अनिल कपूर से पूछा था कि 'सबसे ज्यादा डींगे कौन हांकता है?'। इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण धवन ने अर्जुन कपूर का नाम लिया था। इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि 'कौन गॉशिप और फ़्लर्ट करता है?', जिसके जवाब में वरुण कहते हैं कि 'शौकिया आदमी है। अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी कभी'।

यह भी पढ़ें: लोग नहीं समझ पा रहे Brahmastra की कहानी? Karan Johar ने समझाई फिल्म की स्टोरी

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल