बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन शादी के तीन साल बाद पिता बनने वाले हैं। रविवार को नताशा दलाल की गोद भराई सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताश दलाल के घर में बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है। 21 अप्रैल यानी की रविवार को नताशा दलाल की गोदभराई हुई, जिसमें कपल की फैमिली और करीबी लोग मौजूद रहे। इस दौरान नताशा दलाल की गोद भराई की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नताशा दलाल व्हाइट फ्लोरल ऑफ शोल्डर आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है। इन तस्वीरों में वरुण धवन व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू फ्लोरल शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। कपल कैमरे के सामने अपने दोस्तों के साथ पोज देता हुए दिख रहा है।
नताशा दलाल की गोद भराई की एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर सामने आई है। इस वीडियो में नताशा और वरुण एक दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन की मां लाली धवन गाने पर डांस करती दिख रही हैं साथ ही वीडियो में पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन भी नजर आ रहे हैं।
वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के तीन साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। एक्टर ने इस साल फरवरी महीने में ये खुशखबरी अपने फैंस से शेयर की थी।