Varun Dhawan- Natasha Dalal: वरुण धवन पिता बनने वाले हैं। अब हाथों में सामान लिए एक्टर का हॉस्पिटल के बाहर से वीडियो सामने आया है।
Varun Dhawan- Natasha Dalal Soon to be Parents: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में हैं। एक्टर के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां सुनाई देने वाली है। पत्नी नताशा प्रेग्नेंट हैं और इस दौरान वरुण को सामान लिए मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वरुण धवन का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह हॉस्पिटल के बाहर दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के हाथ में एक बैग है। माना जा रहा है कि उसमें नताशा और बच्चे का सामान हो सकता है। हाल ही में, बॉलीवुड के कई कपल के घर बच्चे का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस यामी गौतम से लेकर अनुष्का शर्मा के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां सुनाई दी हैं। अब जल्द वरुण धवन और नताशा के घर भी बच्चे का जन्म होने वाला है।
वरुण धवन ने इसी साल फरवरी में फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। वरुण ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें एक्टर पत्नी के बेबी बंप को किस करते नजर आ रहे थे और उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन दिया था, 'प्रेग्नेंट हैं, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।' अब नताशा के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर है। जिस वजह से कहा जा रहा है कि जल्द वरुण धवन पिता बनने वाले हैं।