बॉलीवुड

खुशखबरी! ‘जुड़वा 2’ के बाद अब ‘भारत’ में एक साथ दिखेंगे वरुण- सलमान, जानें पूरी खबर!

बता दें सलमान की 'भारत' में बॅालीवुड स्टार वरुण धवन भी नजर आ सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 10:54 AM IST
varun dhawan play cameo role in salman khan bharat movie
varun dhawan play cameo role in salman khan bharat movie

सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स आ रही हैं। अली अब्बास द्वारा निर्देशित भारत में सलमान के साथ एक्ट्रेस कैटरीना मुख्य किरदार अदा करती दिखाई देंगी। अब हम आपको फिल्म से जुड़ी एक और खास बात सुनाने जा रहे हैं। बता दें सलमान की 'भारत' में बॅालीवुड स्टार वरुण धवन भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वरुण निभाएंगे कैमियो रोल

जी हां, इस बार वरुण धवन फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे। इससे पहले सलमान भी वरुण की फिल्म 'जुड़वा 2' में कैमियो रोल निभा चुके हैं। गौरतलब है कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म 'भारत' का दूसरा शेड्यूल अबू धाबी में शूट किया जाएगा। माल्टा में फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट कर लिया गया है। अब दूसरे शेड्यूल के लिए 'भारत' की स्टार कास्ट अबू धाबी पहुंच चुकी है।

'भारत' फिल्म के बारे में...

बता दें 'भारत' फिल्म 2014 में आई कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का रीमेक है। भारत में सलमान खान पांच अलग-अलग लुक में दिखेंगे।

फिल्म में सलमान कैटरीना के अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी फिल्म में अहम भूमिका अदा करेंगे। फिल्म 2019 को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Updated on:
2 Oct 2018, 10:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ

‘उम्मीद है रिया चक्रवर्ती फिल्म देखकर खुद को सही महसूस करेंगी’, ‘पूजा मेरी जान’ की निर्देशक ने सुशांत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म पर की बात

‘राजनीतिक मुद्दों पर बोलना कलाकारों का फैसला’, अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने आदोलनों पर दिया बयान, हिजाब पर कही बड़ी बात