बॉलीवुड

वरुण धवन ने शादी की अपनी पहली सालगिरह पर शादी और हल्दी की अनदेखी फोटो की शेयर

आज यानी 24 जनवरी 2022 को एक्टर वरुण धवन और उनकी पतनी नताशा दलाल के शादी की पहली सालगिरह है। इस मौके पर एक्टर ने अपनी शादी और हल्दी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

2 min read
Jan 24, 2022
वरुण धवन ने शादी की अपनी पहली सालगिरह पर शादी और हल्दी की अनदेखी फोटो की शेयर
वरुण धवन ने शादी की अपनी पहली सालगिरह पर शादी और हल्दी की अनदेखी फोटो की शेयर

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल आज अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी शादी और हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी वरुण और नताशा को उनकी पहली एनिवर्सरी पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

आपको पहले बता दें, एक्टर वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्हें कई सालों तक डेट किया था। उसके बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधा। शादी की शेयर की गई इन तस्वीरों में वरुण और नताशा बेहद प्यारे लग रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों को मंडप में बैठे देखा जा सकता है, दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। तो वहीं दूसरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों ने हाथ जोड़ रखा है और दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं।

ये तस्वीरें वरुण के फैंस को काफी पसंद आ रही है। इन तस्वीरों में दोनों को मस्ती करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही वरुण ने अपनी हल्दी सेरेमनी की भी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें उनके दोस्त उनके साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। उनके दोस्त हल्दी और पानी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वरुण को स्वीमिंग पूल में अपने एक दोस्त के साथ देखा जा सकता है।

इन फोटोज को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वरुण ने अपने हल्दी समारोह के दिन भी खूब मस्ती की थी। इसके साथ ही वरुण ने एक पोस्ट और किया है जिसमें वो नताशा के साथ फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।

वरुण वैसे तो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं, मगर अपनी शादी की सालगिरह वाले दिन उन्होंने एक साथ तीन पोस्ट शेयर की हैं। तीनों पोस्ट पर उनके फैंस उनको बधाईयां देते नहीं थक रहे हैं। शायद आप न जानते हों, वरुण और नताशा ने एक साथ स्कूलिंग की है, दोनों क्लासमेट होने के साथ ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे। मगर पहली बार में वरुण के प्रपोजल को नताशा ने स्वीकार नहीं किया था। हालांकि, वरुण ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि, उन्होंने नताशा को काफी बार प्रपोज किया था और वो नहीं मानी थीं। लेकिन एक्टर को अपने प्यार पर पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने अंत तक हार नहीं मानी और अपनी लेडीलव का दिल जीतकर ही दम लिया।

Published on:
24 Jan 2022 01:57 pm