बॉलीवुड

‘निकाह’ फेम अभिनेता दीपक पाराशर की बिगड़ी तबीयत, वीडियो में चिल्लाने की आई आवाजें, फैंस हुए चिंतित

Deepak Parashar Video: अभिनेता दीपक पाराशर की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर गए। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भी चिंता में आ गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 5:50 PM IST
Veteran actor Deepak Parashar collapsed and lost consciousness at the CINTAA office
दीपक पाराशर की तबीयत अचानक हुई खराब (Photo Source- Instagram/@deepakparasharvibes__)

Deepak Parashar fell unconscious at CINTAA office: फिल्म 'निकाह' से पहचान बना चुके अनुभवी अभिनेता दीपक पाराशर को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता जमीन पर बेहोशी की हालत में नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग पानी लाओ, पानी लाओ चिल्ला रहे हैं। आनन-फानन में उन्हें फिर अस्पताल ले जाया गया। वीडियो को देख अब फैंस व इंडस्ट्री के लोग चिंता में आ गए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अभिनेता दीपक पाराशर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि दीपक पाराशर नीचे जमीन पर गिरे हुए हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में आवाजें सुनाई दे रही हैं कि पानी लाया जाए और उन्हें पानी पिलाया जाए। साथ ही यह भी कहा जाता सुनाई देता है कि उन्हें चाय-कॉफी पिलाई जाए, ग्लूकोज हो तो ग्लूकोज लाकर दिया जाए और AC ऑन कर लिया जाए।

वायरल वीडियो CINTAA ऑफिस का बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई कार्यालय से जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अभिनेता की तबीयत को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वायरल क्लिप के अगले हिस्से में दीपक पाराशर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है।

फिल्मों में बनाई अलग पहचान

फिलहाल उनके स्वास्थ्य से जुड़ी विस्तृत मेडिकल अपडेट को लेकर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने और कार्यालय में बेहोश होने की इस घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया है, और सभी यही कामना कर रहे हैं कि अनुभवी कलाकार जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटें।

बता दें, दीपक पाराशर 80 और 90 के दशक के हिंदी सिनेमा के जाने-पहचाने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक, पारिवारिक और हॉरर फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने फिल्म- इंसाफ का तराजू , आप तो ऐसे न थे, श्रद्धांजलि, अरमान, निकाह, वक्त के शहजादे, शराबी, तवायफ, पुरानी हवेली जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।

फिल्मों के अलावा टीवी पर भी किया काम

दीपक पाराशर ने टीवी सीरियल 'स्वाभिमान', 'कहीं तो होगा', 'चंद्रमुखी' और 'डॉलर बहू' में काम किया। साल 2006 में वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पहले सीजन में भी नजर आए थे। 2024 में वह सीरीज 'राइजिंगहानी वर्सेज राइजिंगहानी' में दिखाई दिए।

Updated on:
29 Nov 2026, 5:50 PM IST
Published on: