बॉलीवुड

हिंदी-मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का निधन

Vikram Gokhale Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनके मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

2 min read
Vikram Gokhale Passes Away

Vikram Gokhale Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले वरिष्ठ और दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का निधन हो गया है। एक्टर काफी लंबे समय से बीराम चल रहे थे, जिसके चलते उनको मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। विक्रम गोखले की मौत की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इतना ही नहीं जब एक्टर अस्पताल में भर्ती थे, तब उनके परिवार की तरह लगातार उनकी हेल्थ अपडेटेड्स शेयर की जा रही थी, जिसमें बताया जा रहा था कि उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। साथ ही वो वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हेल्थ में कोई खास इम्प्रूवमेंट नहीं था।


अस्पताल के एक डॉक्टर की और से बताया जा गया कि 'विक्रम गोखले का स्वास्थ्य पहले से खराब हुआ है और वे काफी समय से वेंटिलेटर पर थे'। साथ ही उन्होंने बताया कि 'उनका ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रखने के लिए उन्हें दवाएं दी जा रही थीं'। हालांकि, उनकी मौत की पहले ही अफवाह उठ चुकी थी, जिसके बाद उनके परिवार की और ये बयान जारी कर बताय गया था कि वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी हालात ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें:Shoking! रेप के दोषी निकले ये चीनी-कनाडाई सिंगर और एक्टर


फिलहाला, सोशस मीडिया पर स्टार्स और बाकी फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विक्रम गोखले ने ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी कई बॉलीवुड हिट फिल्मों में काम किया है। अपने 40 साल के करियर में एक्टर ने दर्जनों फिल्मों में काम किया है। अपनी बीमारी से पहले भी विक्रम गोखले बॉलीवुड में काफी सक्रीय थे। उनको आखिरी बारी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar जेल जाने के बाद भी नहीं छोड़ेगा विदेशी नागरिता!

Updated on:
26 Nov 2022 03:15 pm
Published on:
26 Nov 2022 03:00 pm
Also Read
View All