बॉलीवुड

उसका भी टाइम आएगा, कैटरीना कैफ संग सगाई की अफवाहों पर बोले विक्की कौशल

इन दिनों दावा किया जा रहा हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सगाई कर ली है। लेकिन सगाई वाली ये बात सिर्फ अफवाह ही साबित हुई थी। वहीं, अब इस मामले में विक्की कौशल खुलकर अपनी बात सामने रखी है।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2021, 6:33 PM IST
Vicky Kaushal breaks silence on rumors of engagement with Katrina Kaif
Vicky Kaushal and Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों विक्की का नाम कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ जोड़ा जा रहा है। दावा किया जा रहा हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इतना ही नहीं दोनों ने सगाई तक कर ली है। लेकिन सगाई वाली बात सिर्फ अफवाह ही साबित हुई थी। वहीं, अब इस मामले में विक्की कौशल खुलकर अपनी बात सामने रखी है।

सगाई की अफवाह मीडिया की देन

दरअसल 16 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ रिलीज हुई है। विक्की इन दिनों इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान दिए एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि मेरी कैटरीना के साथ सगाई की अफवाह मीडिया की देन है। विक्की ने कहा, ‘इस तरह की खबरें आपके दोस्तों ने फैलाई हैं (हंसते हुए)। मैं जल्द ही सगाई भी कर लूंगा... जब समय होगा। उसका भी टाइम आएगा।

‘अरे यार, तेरी इंगेजमेंट हो गई,

विक्की की कैटरीना से सगाई के मामले में एक्टर के भाई सनी कौशल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे याद है कि, विक्की सुबह जिम गया था, तभी उनकी सगाई की अफवाहें आने लगी थीं। तो, जब वह घर लौटा, तो मां और पिताजी ने मज़ाक में उससे पूछा, ‘अरे यार, तेरी इंगेजमेंट हो गई, मिठाई तो खिला दे।’ तब विक्की ने उनसे कहा था, ‘जितनी असली इंगेजमेंट है, उतनी असली मिठाई भी खा लो।

अंबानी पार्टी में एंजाय करते हुए स्पॉट

आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहली बार अंबानी परिवार की होली पार्टी में एंजाय करते हुए स्पॉट किए गए थे। उस दिन के बाद से ही दोनों का नाम एक साथ लिया जाता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि, विक्की और कटरीना दुनिया की नजरों से छिपकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों कई बार एक साथ इवेंट और पार्टीज में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, शुक्रवार को कटरीना विक्की की फिल्म ‘सरदार उधम’ की स्क्रिनिंग में भी पहुंची थीं।

Updated on:
17 Oct 2021, 6:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा