4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आईं करिश्मा और करीना कपूर, खुद बताई थी वजह

करीना कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा से ही अपनी बड़ी बहन करिश्मा के साथ फिल्मों में काम करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 17 Oct 2021, 1:38 PM IST

Know why Karisma and Kareena Kapoor never worked together

Karisma And Kareena Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से एंट्री मारी थी। इस फिल्म के बाद करिश्मा ने कई हिट फिल्मों में काम किया। वहीं, करिश्मा की बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली दोनों बहनें करिश्मा और करीना (Karisma And Kreena) कभी किसी फिल्म में साथ में नजर नहीं आई। आखिर ऐसा क्यों हैं? इस बात का खुलासा खुद करिश्मा और करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में किया था।

करीना को नहीं मिली अच्छी कहानी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा से ही अपनी बड़ी बहन के साथ फिल्मों में काम करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें ऐसी कोई भी स्क्रिप्ट नहीं मिली, जिसपर दोनों साथ में काम कर सकें। किसी को बेहतर स्क्रिप्ट के साथ सामने आना चाहिए, जिसपर हम दोनों बहने विचार कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर और करिश्मा कपूर को ‘जुबेदा’ फिल्म का सीक्वल ऑफर किया गया था।

यह भी पढ़ें: शोमैन राज कपूर ताले में बंद रखते थे आम, सिर्फ करिश्मा को थी खाने की इजाजत, बेहद दिलचस्प है किस्सा

यूं ही कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते

करीना के अलावा खुद करिश्मा कपूर से भी इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया था कि उन्होंने आजतक करीना के साथ कोई फिल्म क्यों नहीं की है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मुझे करीना के साथ कई फिल्में ऑफर की गई थीं। लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों बहनों का एक फिल्म में को-स्टार होना बहुत बड़ी बात होगी। हम ऐसे में यूं ही कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते हैं। इस फिल्म का अल्टिमेट होना जरूरी है।

दोनों के बीच होती थीं लड़ाइयां

इसके साथ ही इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने बताया था कि वह और बेबो एक दूसरे से काफी अलग हैं। मैं ओल्ड फैशन हूं, जबकि करीना हमेशा ही मुझे चौंकाती रहती हैं। एक रिएलिटी शो पर करिश्मा कपूर ने बताया था कि उनकी और करीना कपूर की हमेशा कपड़ों को लेकर लड़ाइयां होती थीं। करीना की नजर हमेशा मेरी जींस पर होती थी, ऐसे में हम दोनों ही कपड़ों को लेकर लड़ पड़ते थे।

यह भी पढ़ें: एक वक्त था जब सलमान खान ने जोड़े थे सुनील शेट्टी के आगे हाथ, जानिए वजह

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन