बॉलीवुड

विद्या बालन को जगंल से ही नही होटल में चेक-इन करने से भी लगता है डर, एक्ट्रेस ने बताई वजह

बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज वालीं विद्या बालन को भले ही लोग बेहद ही स्ट्रॉन्ग महिला के रूप में जानते है लेकिन पर्सनल लाइफ में वो की चीजों सें डरती हैं। हालांकि कुछ डर से उन्होंने ओवरकम कर लिया है
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2021, 3:32 PM IST
Vidya revealed that she scared
Vidya revealed that she scared

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक से एक हिट फिल्में दी है जिसमें उनकी अदाकारी के देख फैंस उनके दीवाने है। विद्या बालन ने फिल्म करने के दौरान ऐसी जगहों की शूटिंग की है जो यादगार होने के साथ डरावनी भी रही हैं। कुछ जगहों से तो वो आज भी जाने से डरती है। ये वो जगह है जिनका खौफ उनके दिल में हमेशा समाया रहता है। विद्या बालन को जंगल के बीच जाने से बेहद ही डर लगता है इसके अलावा वो जह किसी होटल में जाती है तो अंदर जाने से भी डरती है।

इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने ट्विंकल खन्ना के वेब चैट शो पर करते हुए बताया था कि जब भी एक्ट्रेस किसी होटल में चेक-इन करती हैं तो सबसे पहले रूम में लगे दरवातजे के पीछे और पर्दे के पीछे झांक कर जांच पड़ताल करना शुरू कर देती हैं कि कहीं कोई कमरे में पहले से तो नहीं है। दरअसल, इसके पीछे की वजह अक्षय कुमार थे क्योंकि अक्षय कुमार ने विद्या के साथ ऐसा प्रैंक किया था। जिसका डर उन्हे आज तक हैं। अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन जब फिल्म ‘हे बेबी’ में काम कर रही थीं। उस दौरान अक्षय ने अपनी पूरी टीम के साथ मजाक किया थे।

ट्विंकल ने जब चैट शो में विद्या के डर के बारे में पूछा तो विद्या ने बताया, “मैं उस मजाक को आजतक नहीं भूली हूं।” वह बहुत डरावना पल था। जब मैं होटल के कमरे में चाय पी रही थी तभी अचानकर मेरे कमरे से अलग-अलग जगहों से 5-6 आवाजें आनी शुरू हो गईं। उस आवाज से मैं डरी हुई थी। तभी कुछ लोग मुझ पर कूद पड़े और मैं चीख पड़ी। थोड़ी देर बाद मैने देखा अक्षय, साजिद, रितेश देशमुख, जैन, लग्जरी व्यापारी सब वहां मौजूद थे। मेरे हाथ डर से काँप रहे थे।

बता दें, विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इसके बाद उन्हें कुछ वीडियो और म्यूजिक एल्बम में भी काम करने का मौका मिला। विद्या ने टीवी शो हम पंच में भी काम किया था। इसके अलावा उन्हें विद्या को सिंगर पलाश सेन के साथ ‘कभी आना तू मेरी गली’ सॉग्स में देखा गया था।

Published on: