बॉलीवुड

‘हॉलीवुड में होता है सख्त कानूनों का पालन’ विद्युत जामवाल ने बताया सेट पर लेट आने पर मेकर्स क्या उठाते हैं कदम

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल जल्द ही हॉलीवुड सिनेमा से डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसका एक खास कार्यक्रम मुंबई में हुआ। जहां उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड के सेट के बीच के अंतर पर बात की।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Vidyut Jammwal On compare bollywood stars said Hollywood big stars punctual on time
विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड सिनेमा को लेकर की बात (Photo Source- Instagram/@mevidyutjammwal)

Vidyut Jammwal On Hollywood Cinema: बॉलीवुड के फेमस एक्शन हीरो विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) जल्द ही मच अवेटेड हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' (Street Fighter) से हॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया ने मुंबई में इस फिल्म के सिलसिले में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां विद्युत का एक विशेष फीचर (Special Feature) प्रदर्शित किया गया। इस इवेंट के दौरान विद्युत जामवाल ने अपने हॉलीवुड अनुभव और बॉलीवुड-हॉलीवुड के फिल्म सेट के बीच के बड़े अंतर पर खुलकर बातचीत की।

विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड स्टार्स के अनुशासन पर क्या कहा?

जब विद्युत से पूछा गया कि हॉलीवुड के सेट पर काम करने का अनुभव भारतीय सिनेमा से कितना अलग रहा, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया, "दोनों में बहुत बड़ा अंतर है। मैं अक्सर साथी कलाकारों से सुनता था कि हॉलीवुड में बजट बहुत बड़ा होता है। लेकिन जब मैं वहाँ गया, तो जिस चीज़ ने मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया, वह था उनका अनुशासन (Discipline)। पहली बार मैंने किसी सेट पर 300 लोगों को एक साथ इतना सख्त अनुशासन पालते देखा। वहाँ जेसन मोमोआ, 50 सेंट या कोडी रोड्स जैसा कोई भी बड़ा स्टार हो, कोई कभी लेट नहीं होता। उन्हें देर से आने का ख्याल तक नहीं आता।"

विद्युत ने आगे हॉलीवुड के सख्त श्रम नियमों की तारीफ करते हुए कहा, "अगर कोई एक मिनट भी लेट होता है, तो मेकर्स सीधे बात करते हैं। इसके अलावा नियम बहुत कड़े हैं। अगर शूटिंग ओवरटाइम जाती है, तो हर टेक्नीशियन को मिनटों के हिसाब से एक्स्ट्रा पैसे मिलते हैं। टेक्नीशियनों को भरोसा होता है कि उनके साथ कोई धोखा नहीं होगा। हमें उस लेवल तक पहुँचने में अभी वक्त लगेगा। हम प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हम खुद को और बेहतर बना सकते हैं।"

3 साल की उम्र से कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग

विद्युत ने अपने किरदार और मार्शल आर्ट्स के साथ अपने लंबे जुड़ाव पर भी विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि वे महज 3 साल की उम्र से भारतीय प्राचीन युद्धकला 'कलारीपयट्टू' (Kalaripayattu) सीख रहे हैं। इतने सालों के कड़े अभ्यास और अनुशासन ने ही उन्हें महसूस कराया कि 'स्ट्रीट फाइटर' में आइकॉनिक किरदार 'धालसिम' (Dhalsim) का रोल निभाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

दिग्गज स्टारकास्ट से सजी है 'स्ट्रीट फाइटर'

किताओ सकुराई (Kitao Sakurai) के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' इसी नाम की दुनिया भर में मशहूर वीडियो गेम फ्रेंचाइजी पर आधारित है। फिल्म में नोआ सेंटीनो (केन मास्टर्स), एंड्रयू कोजी (रयू) और जेसन मोमोआ (ब्लैंका) के रूप में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ कैलिना लियांग, डेविड डस्टमालचियन, डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज, एरिक आंद्रे, ओलिवियर रिक्टर्स और कर्टिस '50 सेंट' जैक्सन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय चेहरे नज़र आने वाले हैं।

Updated on:
06 Oct 2026 01:11 pm
Published on:
06 Oct 2026 12:28 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड