बॉलीवुड

जेल में बंद विक्रम भट्ट पर टूटा मुसीबत का पहाड़, 30 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद अब लगा एक और बड़ा आरोप

Vikram Bhatt Cheating Allegations: जेल में बंद फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पहले ही उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगे हुए हैं, अब उन पर एक और बड़ा आरोप सामने आया है।
2 min read
Feb 05, 2026
डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट
डायरेक्टर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी भट्ट (सोर्स: x @KreatelyMedia के अकाउंट द्वारा)

Vikram Bhatt Cheating Allegations:बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के खिलाफ हालिया गिरफ्तारियों के बीच कास्टिंग डायरेक्टर पराग चड्ढा ने एक आरोप लगाया है कि उनकी 2023 की फिल्म "1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट" के कास्ट और क्रू को बकाया पेमेंट अभी तक नहीं मिला है। बता दें, पराग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात का खुलासा करते हुए चैट स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

धोखाधड़ी के बाद अब लगा एक और बड़ा आरोप

पराग ने पोस्ट में लिखा कि फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें और अन्य स्टार्स के साथ क्रू मेंबर्स को कास्टिंग फीस देने का वादा किया गया था, लेकिन सालों से पेमेंट नहीं मिला। इस पर उन्होंने बताया कि कई बार उनसे 'फंड नहीं हैं' जैसा जवाब भी मिला और फरवरी 2026 तक पूरा पेमेंट पेंडिंग है। दरअसल, पराग ने साफ तौर से विक्रम भट्ट, निर्देशक कृष्णा भट्ट और अविका गोर की प्रोडक्शन टीम का नाम लिया और कहा कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे, फिर भी भुगतान नहीं किया।

इतना ही नहीं, दिसंबर 2025 में राजस्थान पुलिस ने विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट को मुंबई से गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया था। शिकायत इंदिरा IVF और फर्टिलिटी सेंटर के फाउंडर अजय मुर्डिया ने की थी, जिसमें भट्ट दंपति पर कुल 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट का आरोप लगाया गया है। तब से दोनों ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं और राजस्थान हाई कोर्ट ने हाल ही में जांच जारी रखने के लिए फिर से जमानत अस्वीकार किया ।

प्रोडक्शन फंड का प्रबंधन और पारदर्शिता

पराग की शिकायत ने इस मामले में और पेचीदगियां जोड़ दी हैं क्योंकि इससे ये सवाल उठता है कि किस तरह से प्रोडक्शन फंड का प्रबंधन और पारदर्शिता बनी रहती है। भट्ट परिवार के खिलाफ चल रही जांच में अब आर्थिक लेन‑देन और बकाया भुगतान का भी रिकार्ड खंगाला जा सकता है। हांलाकि, विक्रम भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस नए आरोप पर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आई है। दरअसल, ये मामला अब न सिर्फ धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों का है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में वित्तीय जवाबदेही और स्टार्स‑क्रू के हक के सवालों पर भी नई बहस छिड़ती दिख रही है। जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जारी है।

Updated on:
05 Feb 2026 01:45 pm
Published on:
05 Feb 2026 01:45 pm