
अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विनोद मेहरा की फिल्म करियर की बात करें तो उनकी फिल्म करियर को चमकाने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जबरदस्त हाथ रहा हैं। साल 1972 में फिल्म शक्ति सामंत में एक साथ नजर आए थे मौसमी-विनोद पहली बार एक साथ। दोनो एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। इस फिल्म मे मौसमी अपने किरदार को बेहद खूब तरीके से निभाया था। वहीं इस फिल्म में विनोद एक आदर्शवादी नायक थे।
हालांकि विनोद मेहरा ने 13 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रुप में फिल्म 'रागिनी' में काम करने का सुनहरा मौका मिला था। विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की।विनोद मेहरा की फिल्मी करियर काफी शानदार चल रहा था। लेकिन उनकी मां चाहती थी कि वह शादी कर ले। विनोद अपनी मां से काफी प्यार करते थे। वह उनकी कोई भी बात को नहीं टालते थे मां के बोलने पर मां की पंसद की लड़की से विनोद ने शादी रची ली जिसका नाम था मीना ब्रोका ।
बाॅलिवुड में कई लम्बे समय तक विनोद मेहरा और रेखा की नजदीकियां और रोमांस की चर्चाएं होतो रहते थे। 1978 में आई घर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। दोनो एक साथ बड़े पर्दे पर भी काफी शानदार लगते थे।दोनो की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पंसद करते थे। 70-80 के दशक में विनोद मेहरा हिंदी फिल्म जगत के फेमस कलाकार थे।
विनोद मेहरा की अपनी एक अलग ही स्टाइल थी जिसकी वजह से वह हिरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। 70-80 के दशक की हर एक अभिनेत्री उनके साथ काम करना चाहती थी। इनमें सबसे पहला नाम रेखा का आता है। दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। मगर शादी की बात से रेखा ने साफ इनकार कर दिया था।