बॉलीवुड

दिल्ली में रची विरुष्का की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, सामने आईं वीडियो आैर तस्वीरें, यहा देखें

विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली में गुपचुप शादी रचाने के बाद आज दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दे रहे हैं...  
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2017, 10:08 AM IST
Anushaka_Virat
Anushaka_Virat

क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर को इटली में गुपचुप शादी रचाने के बाद आज दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। विरुष्का की शादी की ही तरह ही इनकी शादी का रिसेप्शन भी बेहद खास है।

क्योंकि लोगों को विरुष्का के ग्रैंड रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार था। उनके करोड़ों फैंस उनके रिसेप्शन को लेकर एक्साइटेड थे। फैंस अपने स्टार्स के रिसेप्शन की एक झलक पाने को मरे जा रहे हैं। अगर आप भी इस जोड़ी के फैंस है तो निराश ना हो। हम आपके लिए लेकर आए विरुष्का के रिसेप्शन की कुछ खास तस्वीरें आैर वीडियो जिनको देखकर आपकी तबीयत खुश ना हो जाए तो कहना।

अनुष्का और विराट कोहली का ये रिसेप्शन दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक इनक्लेव होटल में रखा गया। इस रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें अनुष्का ब्राइट रेड कलर की बनारसी साड़ी और मांग में सिंदूर के साथ बालों में गजरा लगाए भारीभरकम ज्वैलरी में नजर आ रही हैं वहीं विराट कोहली ने काले रंग की पारंपरिक शेरवानी और शॉल पहनी है। दोनों ने मीडिया के लिए यहां पोज दिया।

विरुष्का के ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो एक वेबसाइट के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए हैं। जिसमें विराट और अनुष्का अलग-अलग तरह के पोज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विरुष्का के ग्रैंड रिसेप्शन का ब्यूटीफुल नजारा देखा जा सकता है। इस हाई प्रोफाइल पार्टी में दिग्गज नेता और महत्वपूर्ण गणमान्य वक्तियों ने शिरकत की। बता दें कि विराट और अनुष्का पीएम नरेन्द्र मोदी को इनवाइट करने पहुंचे थी जिसकी तस्वीरें इटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।

विराट और अनुष्का ने दो रिसेप्शन दो ग्रैंड पार्टी करने का प्लान बनाया है। एक गुरुवार यानी आज दिल्ली में हो रहा है दूसरा 26 जनवरी को बॉलीवुड की जान मुंबई में होगा। जिसमें अनेक दिग्गज बॉलीवुड स्टार और कई क्रिकेटर शिरकत करने वाले हैं। 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का ने इटली में शादी की थी।

इस बात की जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर की थी। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, आज हमने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई और आप सब से खबर बांटते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। आप सब के प्यार ने इस दिन को और भी खास बना दिया है। इसके बाद विरुष्का वहीं से हनीमून पर रवाना हो गए और देश लौटने के बाद आज दिल्ली में रिसेप्शन की ग्रैंड पार्टी दे रहे हैं।

Also Read
View All
जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

‘सीरियल किसर’ की इमेज के लिए इमरान हाशमी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ’20 साल से भुगत रहा हूं नतीजे’

900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’ के लिए खतरे की घंटी? 20 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म, होगी कांटे की टक्कर!

करीना कपूर के समर्थन में उतरा हिंदू संगठन, कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद के बीच कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का मंगेतर समरीन कौर संग कितना है उम्र का फासला? दोनों की सगाई ने बटोरी सुर्खियां