Virat Kohli And Anushka Sharma At Mahakal Temple: इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) धार्मिक यात्रा पर हैं। कुछ समय पहले जोड़ा वृंदावन पहुंचा था और अब जोड़ा उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा है।
Virat Kohli And Anushka Sharma At Mahakal Temple: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। पहले दोनों जहां बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे। बेटी वामिका के साथ उन्होंने वृंदावन पहुंचकर आशीर्वाद लिया था। वहीं अब ये दोनों उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे हैं। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आज तड़के महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे और महाकाल भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों के फोटोज और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद विराट और अनुष्का ने गर्भगृह के भी दर्शन किए। दोनों भक्ति में लीन दिखे और लोगों संग आरती में बैठे। इस दौरान आरती के बीच विराट को अनुष्का कुछ समझाती भी दिखीं।
अनुष्का विराट करीबन डेढ़ घंटे तक इस भस्म आरती में शुमार रहे साथ ही साथ उन्होंने आरती के बाद अभिषेक भी किया। वैसे तो जोड़ा अक्सर बेटी वामिका के साथ दिखाई देता है, लेकिन इस बार वो बिटिया के बिना ही पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- जब पत्नी के सामने अमिताभ बच्चन ने रेखा को लगाया था रंग
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने महाकाल की पूजा के दौरान बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) पारंपरिक लिबास में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। विराट कोहली ने माथे पर चंदन का टीका लगाया हुआ था। विराट कोहली ने इस दौरान गले में रुद्राक्ष की माला भी धारण की हुई थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार मंदिर और आश्रम जा रहे हैं। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दोनों ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे थे। वहां दोनों ने भंडारे का भी आयोजन करवाया था। उससे पहले विराट और अनुष्का नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे। इस दौरान भी दोनों के फोटोज और वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हुए थे। हालांकि इन दौरों के दौरान उनके साथ बेटी वामिका की शरारतें भी देखने को मिली थीं।
यह भी पढ़ें- काजोल ने इस फिल्म के बाद दोबारा कभी नहीं पहनी बिकिनी