
क्रिकेटर विराट कोहली ने दो दिन पहले अपने नए घर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। उनकी ये फोटो काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने एक बार फिर रविवार को अपने नए घर की एक और फोटो अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर की। हालांकि, विराट की पहले शेयर की गई फोटो में उस वक्त वह घर पर अकेले थे। अबकी बार उन्होंने जो तस्वीर डाली है उस फोटो में वह अपनी बैटरहॉफ अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं।
काम की व्यस्तता के चलते विराट और अनुष्का अक्सर एक दूसरे से दूर रहते हैं। कई दिनों की जुदाई के बाद न्यूली मैरिड कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर साथ हैं। विराट ने पत्नी संग क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
बता दें कि विराट और अनुष्का हाल में नए घर में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने यह घर मुंबई के plush apartment में खरीदा है।
विराट के घर से समुद्र का नजारा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। उनके घर के सामने का नजारा काफी लुभावना है। उनकी बालकनी से बड़ी—बड़ी इमारतें, पेड़ और सनसेट का खूबसूरत दृश्य देखा जा सकता है। एक इंटरव्यू में विराट ने कहा, 'उन्हें ज्यादातर समय अपने घर में ही बिताना अच्छा लगता है। उन्हें अपने घर में जितना सुकून मिलता है उतना दुनिया के किसी कोने में नहीं।'
अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'सुई धागा' का पहला शेड्यूल पूरा चुकीं हैं। वह चंदेरी (मध्य प्रदेश) से मुंबई लौट आई हैं। रविवार सुबह उन्हें एयरपोर्ट पर विराट कोहली रिसीव करने पहुंचे थे। विराट कोहली भी रविवार सुबह गोवा से मुंबई पहुंचे। वह गोवा इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा के फुटबॉल मैच के लिए वहां गए थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे। गुपचुप तरीके से की गई उनकी शादी ने फैन्स को काफी हैरान कर दिया था। अब उनका नया घर सुर्खियों में है।