विराट और अनुष्का मुंबई के plush apartment में हुए शिफ्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का नया घर सुर्खियों में है। हाल में विराट ने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर समुद्र किनारे स्थित उनके नए घर की है। विराट ने अपने नए घर की बालकनी से ली गई तस्वीर शेयर की है।
बता दें कि विराट और अनुष्का 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे। गुपचुप तरीके से गई उनकी शादी ने फैन्स को हैरान कर दिया था। अब वे नए घर में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने यह घर मुंबई के plush apartment में खरीदा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई घर की तस्वीर में विराट बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। उनके घर से समुद्र का नजारा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। उनकी बालकनी से बड़ी—बड़ी इमारतें, पेड़ और सनसेट का खूबसूरत दृश्य देखा जा सकता है। एक इंटरव्यू में विराट ने कहा, 'उन्हें ज्यादातर समय अपने घर में ही बिताना अच्छा लगता है। उन्हें अपने घर में जितना सुकून मिलता है उतना दुनिया के किसी कोने में नहीं।'
विराट और अनुष्का की शादी की बात करें तो उन्होंने इटली में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद वो हनीमून पर चले गए थे। इसके बाद दोनों ने मुंबई और दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में दी गई पार्टी में उनके परिवार वाले शामिल हुए थे। साथ ही पीएम मोदी भी नवविवाहित जोड़े को आर्शीर्वाद देने पहुंचे थे। वहीं मुंबई की पार्टी में बॉलीवुड की बड़ी—बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म 'परी' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अनुष्का का एक अलग ही रूप देखने को मिला। क्रिकेटर विराट कोहली जहां इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। वहीं अनुष्का, शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आनंद एल. रॉय निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान बौने के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनुष्का और शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।