3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रील का विरोध कर रहे थे…रीयल लाइफ हो जाती स्वाहा

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सोमवार को फतेहपुर में बावड़ी गेट पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Vishwanath Saini

Jan 31, 2017

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सोमवार को फतेहपुर में बावड़ी गेट पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। पुतला जलाने के लिए उस पर पेट्रोल डाल दिया गया। इस दौरान कई युवक उसके चारों तरफ खड़े थे। माचिस जलाते ही तेजी से आग भभकी और बोतल तक पहुंच गई। कई युवक आग की चपेट में आते आते बचे। पुतला दहन के दौरान विभिन्न समाजों के लोग भी साथ रहे। तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह नारी ने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पद्मिनी को लेकर सर्व समाज साथ है और आंदोलन भी किया जाएगा।