
Virat Kohli Sonakshi Sinha dance Video: कुछ गाने ऐसे होते हैं जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देते हैं ऐसा ही एक गाना है फिल्म आर.राजकुमार का गाना साड़ी के फाल सा। फिल्म के साथ साथ फिल्म के गाने को भी खूब पसंद किया गया था। गाने में शाहिद और सोनाक्षी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। अब एक बार फिर इस गाने पर अदाकारा का डांस वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में उनके साथ शाहिद नहीं बल्कि कोई और दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और सोनाक्षी का वायरल हो रहा है।
ये किसी से छुपा नहीं है कि विराट कोहली को डांस करने का काफी शौक है और उन्हें कई बार पार्टी और दोस्तों की शादी में डांस करते हुए देखा गया है। अब कोहली का सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।
ये वीडियो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की शादी का है। रोहित की शादी में फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट के कई स्टार्स पहुंचे थे। ऐसे में इन दोनों का डांस देख हर कोई हैरान रह गया था। ये वीडियो 2016 का है। वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) फिल्म 'आर... राजकुमार' के गाने 'साड़ी के फॉल सा' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मनीष वाधवा के बाद 'गदर 2' में हुई एक और एंट्री
वीडियो में विराट सोनाक्षी के साथ स्टेप्स मैच करने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन विराट दोनों की जोड़ी ने वाकई सभी को चौंका दिया था। यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इसे 56 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
विराट को इतना अच्छा डांस करते देख कईयों का दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से तब शादी की थी, जब मुंबई में एक भव्य समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे और क्रिकेटर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी के घर से ली गईं आलिया की फोटोज?