बॉलीवुड

चेहरे पर खामोशी और गंभीरता, क्या लिजलैज विवाद पर पैपराजी से दूरी बना रहे हैं विराट-अनुष्का?

Virat Kohli And Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। हाल ही में विराट ने एक जर्मन मॉडल लिजलैज की फोटो लाइक की थी जिसके बाद हंगामा मच गया था। इसी बीच वह पत्नी के साथ पहली बार नजर आए। अब फैंस ने उनके इस वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं।

2 min read
Apr 20, 2026
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

Virat Kohli And Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए थे। हाल ही में एक विदेशी मॉडल की फोटो लाइक करने को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब इन विवादों के बीच विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए हैं। एयरपोर्ट से सामने आए इस कपल के लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर नई चर्चा छेड़ दी है।

अनुष्का-विराट का एयरपोर्ट लुक वायरल (Virat Kohli And Anushka Sharma)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट और अनुष्का एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विराट अपनी पत्नी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव और केयरिंग नजर आए। वह बार-बार पीछे मुड़कर अनुष्का को देख रहे थे और उन्हें भीड़ के बीच सुरक्षित आगे आने का इशारा कर रहे थे। दोनों ने इस बार पैपराजी को पोज देने से परहेज किया और बिना रुके अपनी कार की तरफ बढ़ गए। विराट का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे 'परफेक्ट हसबैंड गोल्स' बता रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना कि विराट और अनुष्का के चेहरे पर शांति और गंभीरता दोनों दिखाई दे रही है।

फैंस ने कहा- क्या वृंदावन जा रहे हैं 'विरुष्का'?

वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि यह जोड़ा आखिर जा कहां रहा है। कमेंट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर गौर करें तो ज्यादातर लोगों का मानना है कि विराट और अनुष्का आध्यात्मिक शांति के लिए वृंदावन जा रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह कपल फिर से प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन के लिए जा सकता है। बता दें कि यह स्टार कपल अक्सर भक्ति भाव में डूबा नजर आता है और ऋषिकेश से लेकर वृंदावन तक के मंदिरों में मत्था टेकता रहता है।

क्या है मॉडल लिजलैज का पूरा विवाद?

विराट कोहली की ट्रोलिंग की मुख्य वजह जर्मन-साउथ अफ्रीकन इन्फ्लुएंसर लिजलैज (Lizlaj) की एक फोटो को लाइक करना था। लिजलैज एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और सिंगर हैं, जो अक्सर भारतीय संस्कृति और यात्राओं पर व्लॉग बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे भारतीय रीतियों से काफी प्रभावित रहती हैं। इसी साल जनवरी में उन्होंने हरियाणा की एक शादी में भी हिस्सा लिया था। विराट द्वारा उनकी फोटो लाइक किए जाने को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने राई का पहाड़ बना दिया था, लेकिन अब अनुष्का के साथ उनकी बॉन्डिंग देखकर ट्रोल्स के मुंह बंद हो गए हैं।

विवाद चाहे जो भी हो, विराट और अनुष्का की यह नई वीडियो साबित करती है कि उनके बीच सब कुछ ठीक है और वे एक-दूसरे का पूरा ख्याल रख रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या वाकई ये दोनों वृंदावन से अपनी कोई नई तस्वीर साझा करते हैं या नहीं।

Updated on:
20 Apr 2026 08:05 am
Published on:
20 Apr 2026 07:58 am
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!