अनुष्का के पति विराट कोहली (Virat Kohli Praised Bulbbul Film) ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। विराट ने ट्वीट करते हुए फैंस से अपील की है कि फिल्म देखना न भूलें।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भले ही एक एक्टर के तौर पर फिल्मों से गायब हो, लेकिन प्रोड्यूसर (Producer Anushka Sharma) के तौर पर उनकी फिल्में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। कुछ वक्त पहले उनकी वेब सीरीज 'पाताल लोक' (Paatal Lok) रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज को क्रिटिक्स के साथ ही फैंस ने भी काफी पसंद किया था। अब नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'बुलबुल' (Bulbbul Movie) रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को भी दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शन्स मिल रहे हैं। वहीं, लोग भी इस फिल्म को भी काफी पसंद कर रहे हैं।
अब अनुष्का के पति विराट कोहली (Virat Kohli Praised Bulbbul Film) ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। विराट ने ट्वीट (Virat Kohli Tweet) करते हुए लिखा, 'इस कहानी ने मुझे काफी बेहतरीन अंदाज में रोमांचित किया है. भाई-बहन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। प्लीज इसे मिस मत करना।' विराट कोहली ने इससे पहले भी 'पाताल लोक' (Paatal Lok) के रिलीज होने पर इस शो की काफी तारीफ की थी।
'बुलबुल' फिल्म में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri), पाओली डैम और परमब्रत चटर्जी और राहुल बोस (Rahul Bose) लीड रोल में हैं। ट्रेलर की बात करें तो यह काफी डरवना और सस्पेंस से भरा हुआ है। ट्रेलर में बुलबुल और सत्या की कहानी दिखाई गई है। कहानी काफी पुराने समय, मतलब हवेलियों और डोलियों के समय में सेट है। बुलबुल को सत्या से मोहब्बत है। लेकिन बचपन में ही उसकी शादी महेंद्र से हो जाती है। इसके बावजूद सत्या और बुलबुल मिलते रहते हैं।
एक दिन सत्या अचानक चला जाता है और जब वह पांच साल बाद लौटकर आता है तो हवेली काफी बदल चुकी होती है। कोई चुड़ैल या आदमी है जो लोगों को मार रहा है। महेंद्र की भी मौत हो चुकी है। ऐसे में सत्या को इन सबसे निपटना है। ट्रेलर देखने के बाद अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि बुलबुल के रोल में नजर आ रहीं तृप्ति डिमरी इससे पहले लैला मजनू में काम कर चुकी हैं।