बॉलीवुड

कोहली ने इस मामले में बॉलीबुड के बादशाह शाहरूख खान को पछाड़ा

बादशाह शाहरूख खान को पछाड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के सबसे बड़े ब्रांड बन गए हैं...  
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 7:49 PM IST
Shahrukh_Virat
Shahrukh_Virat

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के सबसे बड़े ब्रांड बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बॉलीबुड के बादशाह शाहरूख खान को पछाड़ा है। राइज ऑफ द मिलेनियल्स : इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रांड्स ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। विराट कोहली के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस सूची में शीर्ष रैकिंग हासिल की है।

प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं कॉरपोरेट फाइनेंस परामर्शदाता-डेफ एंड फेल्प्स के प्रबंध निदेशक और भारत, जापान और दक्षिणपूर्व एशिया के रीजनल हेड वरुण गुप्ता ने कहा, ''जब से हमने अपनी रैकिंग प्रकाशित करनी शुरू की है, तब से पहली बार शाहरुख खान शीर्ष रैकिंग से फिसले हैं और उनकी जगह विराट कोहली ने ली है। अब कोहली उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ब्रांड्स की पहली पसंद बन गए हैं।'

डफ एंड फेल्प्स के निदेशक अविरल जैन ने कहा, 'हालांकि, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने हमारी शीर्ष-15 की सूची में अपना दबदबा बरकरार रखा है, लेकिन कोहली, महेंद्र सिंह धौनी और पी.वी सिंधू जैसे खिलाड़ी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। देखा जाए तो इनकी सामूहिक ब्रांड वैल्यू 180 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो शीर्ष-15 में पहुंचे सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू के लगभग एक चौथाई हिस्से के बराबर है।'

रिपोर्ट में ब्रांड का प्रचार करने के क्षेत्र में उभरते हुए ट्रेंडस को प्रमुखता से उभारा गया है, जिसमें सेलिब्रिटीज की ओर से पर्यटन अभियान चलाना, कई स्पोट्र्स टूर्नामेंट या फ्रेंचाइजी का समर्थन करना और अपनी खुद की मर्चेंडाइज लॉन्च करना शामिल हैं। बात करें शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे इन दिनों आनंद एल रॉय की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म अंगूर का प्रॉजेक्ट भी है।

हाल में शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ एेश्वर्या रॉय की बेटी आराध्या के एक स्कूल अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बेटे अबराम के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया। उनके डांस स्टेप्स को देखकर कतई भी ऐसा नहीं लगता कि वह 50 साल को हो चुके हैं। इस दौरान वह अबराम के साथ बच्चों की तरह डांस करते नजर आए। इस फंक्शन में शाहरुख खान के बेटे अबराम ने भी स्टेज पर परफॉर्मेंस दी।

Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़