बॉलीवुड

अनुष्का-विराट में से किसकी तरह दिखाई देती हैं बेबी वामिका, बुआ भावना ने खोला राज

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका को देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर कपल की बेटी किसकी तरह दिखाई देती हैं। इस बीच विराट की बहन भावना ने बताया कैसी दिखाई देती हैं अनुष्का-विराट की बेटी।
2 min read
Virat Kohli's sister told how Anushka sharma daughter looks
Virat Kohli's sister told how Anushka sharma daughter looks

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जब से बेटी वामिका हुई है। तभी से वो सुर्खियों में बनी हुईं हैं। वामिका भी स्टारकिड की पॉपुलर लिस्ट में शामिल हो चुकी है। फैंस भी विरुष्का की बेटी की शक्ल देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। अक्सर वामिका को मम्मी-पापा के साथ देखा जाता है। लेकिन अभी तक उनका चेहरा ठीक तरह से लोग नहीं देख पाए हैं। यही वजह है लोगों के बीच ये जानने की उत्सुकता बढ़ी हुई है कि वो विरुष्का की बेटी आखिर दिखती कैसी हैं।

विराट की बहन से पूछा यूजर ने वामिका को लेकर सवाल

अनुष्का और विराट की बेटी वामिका को लेकर एक शख्स ने विराट की बहन भावना से एक सवाल पूछ डाला। जिसका जवाब भावना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिया। दरअअसल, हुआ यूं कि विराट की बहन भावना कोहली ढिंगरा ने अपने इंस्टा पर Ask Me Anything का सेशन रखा।

इस पोस्ट के बाद भावना से कई सवाल पूछे गए। इसी बीच एक यूजर ने भावना ने पूछा कि क्या आप वामिका से मिली हैं? वो विराट और अनुष्का में से किसकी तरह दिखाई देती हैं। भावना ने इसका जवाब देते हुए लिखा- हां, हम वामिका से मिले हैं, वो एक एंजेल है।

वामिका को बुआ ने बताया एंजेल

विराट की बहन भावना ने बताया कि वामिका एंजेल हैं। भावना ने भी इस बात को पूरी तरह से छुपाए रखा कि आखिर वामिका किसकी तरह दिखाई देती हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने भावना ने पूछा कि वो अपनी भाभी चेतना और अनुष्का शर्मा के बारें में कुछ बताएं। जिसका जवाब देते हुए भावना ने कहा कि दोनों ने ही अद्भुत हैं वो दोनों से ही बहुत प्यार करती हैं।

मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं अनुष्का शर्मा

आपको बता दें कुछ अनुष्का और विराट इग्लैंड की ओर रवाना होते हुए स्पॉट हुए थे। इस दौरान अनुष्का वामिका को सीने लगाए कैमरों में कैद हुई थीं। इस दौरान भी अनुष्का ने पूरी तरह से बेटी का चेहरा ढकाया हुआ था। मां बनने के बाद अनुष्का पूरी तरह से अपने मदरहुड का लुफ्त उठा रही हैं। इन दिनों पति विराट संग अनुष्का इग्लैंड में हैं।

Published on:
12 Jun 2021 06:58 pm
Also Read
View All
‘रिलेशनशिप में मेरे पिता सफल नहीं रहे’, आमिर खान की तीसरी शादी के बाद बेटे जुनैद का पुराना बयान वायरल, बोले- उनसे राय नहीं लेता

‘Dhamaal 4′ X Review:’धमाल 4’ देखकर बंट गए दर्शक! बोले-‘कॉमेडी का किंग लौट आया, तो किसी ने AI विजुअल्स पर उठाए सवाल’

तलाक और Bisexual के खुलासे के बाद अब बच्चे पर आकांक्षा चमोला का तीसरा राज, Lock Upp में फिर मचेगी तबाही!

मेनोपॉज पर 54 की पूजा भट्ट ने बयां किया दर्द, बोलीं- कैंसर होने का लगा था डर, किया चौंकाने वाला खुलासा

‘कीड़े के काटने’ वाली चर्चा पर फौजी टीम की सफाई, राजेश शर्मा की सेहत पर तोड़ी चुप्पी; अटकलों का अंत क्या है असली कहानी?