बॉलीवुड

पत्नी अनुष्का का दुप्पटा लिए झूमते नज़र आए विराट कोहली, वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली की एक अनदेखी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में विराट का अंदाज फैंस का खूब दिल जीत रहा है। देखें आप भी ये तस्वीर।

2 min read
Virat Kohli seen dancing with wife Anushka's dupatta

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका संग इंग्लैड में है। अक्सर बेटी संग दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की एक पुरानी तस्वीर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर में विराट अनुष्का संग खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अनुष्का-विराट की अनदेखी तस्वीर आई सामने

दरअसल, अनुष्का और विराट के एक फैन पेज virushka.destiny ने कपल की कई नई और पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। इनमें से एक तस्वीर किक्रेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका के रिसेप्शन की है। ये ब्लैक एंड वाइट फोटो है। पहली बार अनुष्का और विराट की ये तस्वीर देखने को मिली है। फोटो में विराट अनुष्का के दुप्पटे को कंधे में लिए डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुष्का भी विराट की ओर बड़े प्यार से देख रही हैं। कपल की इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।

मीडिया से प्राइवेसी को लेकर विराट ने की थी खास अपील

जनवरी में विराट और अनुष्का माता-पिता बने थे। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से अनुष्का और विराट के फैंस उनकी बेटी को देखने के लिए खूब एक्साइटेड हैं। वहीं जब भी अनुष्का और विराट दिखाई देते हैं। तो सभी फोटोग्राफर्स विराट-अनुष्का की बेटी की तस्वीर खींचने की पूरी कोशिश करते हैं।

लेकिन अक्सर देखा गया है कि कपल बेटी को छुपाए रहते हैं। वहीं आपको बता दें बेटी की जन्म के बाद विराट ने सोशल मीडिया पर मीडिया से अपील की थी कि वो उनकी बेटी को न्यूज आइटम ना बनाएं।

इग्लैंड में बेटी वामिका संग घूमते हुए तस्वीर आई थी सामने

कुछ समय पहले अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। ये तस्वीर इंग्लैंड में खींची गई थी। फोटो में अनुष्का बेबी वामिका को लेकर स्ट्रोलर में घूम रही थीं। वहीं अनुष्का अपने लेटेस्ट हेयरकट की चलते भी चर्चाओं में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने बताया था कि मां बनने के बाद कैसे उनके बाल झड़ रहे थे। बता दें अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान पहने उनके कपड़ों की भी बिक्री कर रही हैं।

Published on:
01 Jul 2021 04:20 pm
Also Read
View All