बॉलीवुड

नेपाल की मदद के लिए आगे आए सिंगर विशाल मिश्रा, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान

Nepal Flood Relief: मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा ने नेपाल और असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए खास कॉन्सर्ट का ऐलान किया है। इसकी पूरी कमाई राहत कार्यों में दान होगी।
2 min read
Aug 29, 2026
Vishal Mishra Flood Relief Fund
विशाल मिश्रा ने नेपाल और असम के लिए किया बड़ा ऐलान (सोर्स: सिंगर इंस्टाग्राम अकाउंट स्क्रीनशॉट)

Vishal Mishra Flood Relief Fund: पड़ोसी मुल्क नेपाल में बाढ़ की तस्वीरें और वहां के हालात देखकर फेमस बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा का दिल भी भारी हो गया। उन्होंने मदद के लिए बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। विशाल मिश्रा ने नेपाल और असम में कॉन्सर्ट करने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इन कॉन्सर्ट से मिलने वाला एक-एक पैसा बाढ़ राहत और प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिया जाएगा।

विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर वह परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी तरफ से मदद करने का फैसला किया है।

इंस्टाग्राम पर और क्या लिखा?

विशाल मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि वह नेपाल और असम में कॉन्सर्ट करेंगे। इससे होने वाली पूरी कमाई बाढ़ राहत के काम में दी जाएगी।

उन्होंने साफ कहा कि हर एक पैसा प्रभावित लोगों की मदद के लिए जाएगा। विशाल ने यह भी बताया कि कॉन्सर्ट को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- ‘मजबूत रहो, अकेले जो कर सकता हूं, करूंगा। हर हर महादेव।’

उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। एक कलाकार के तौर पर विशाल ने अपने संगीत के जरिए लोगों का दिल जीता है। अब वह मदद के जरिए भी अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।

बाढ़ ने मचाई भारी तबाही

असम में इस साल बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया। जून के आखिर में भारी बारिश का दौर शुरू हुआ था। इसके बाद जुलाई में हालात और बिगड़ गए। 19 जुलाई के आसपास मॉनसून की तेज बारिश और ऊपरी इलाकों में बादल फटने की घटनाओं ने मुश्किल बढ़ा दी। कई गांव पानी में डूब गए। बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए।

नेपाल में भी अगस्त के आखिर में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 633 मौतें, 2500 लापता बताए गए हैं। ऐसे मुश्किल समय में विशाल मिश्रा का यह फैसला राहत की उम्मीद जगाता है।

संगीत की दुनिया में बना चुके हैं खास पहचान

बता दें विशाल मिश्रा सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि कंपोजर भी हैं। उन्होंने कई फेमस गानों को अपनी आवाज दी है। पहले भी मैं (फिल्म: एनिमल), कैसे हुआ (फिल्म: कबीर सिंह), आज भी (सिंगल), जान बन गए (फिल्म: खुदा हाफिज) जैसे गाने उनके चर्चित गानों में शामिल हैं। शुरुआती दौर में उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन भी दिया था। हालांकि, वह आगे नहीं बढ़ पाए।

इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2016 में तमिल फिल्म देवी से बतौर कंपोजर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। उन्होंने ‘जाने दे’, ‘रफ्ता-रफ्ता’ और ‘सेल्फिश’ जैसे गानों से भी खूब लोकप्रियता हासिल की। अब विशाल मिश्रा का नया कदम संगीत से आगे बढ़कर इंसानियत से जुड़ा है। नेपाल और असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए होने वाले उनके कॉन्सर्ट का इंतजार रहेगा।

Updated on:
29 Aug 2026 03:44 pm
Published on:
29 Aug 2026 03:44 pm
Also Read
View All
‘हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, सब हैं भाई-भाई’, सलमान खान के राखी वीडियो ने मचाई धूम, यूजर्स बोले- ‘यही है असली भारत’

‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल त्रासदी पर एकजुट हुआ बॉलीवुड: मनीषा कोइराला ने जताया दुख तो उदित नारायण बोले- तबाही देख रोना आ रहा

‘मुझे उठना है, ठीक होना है’ अमाल मलिक ने फिल्मों से लिया ब्रेक, बताया कारण, बोले- मुझे विदा करो